आगरा

Teen Talaq का संशोधित बिल राज्यसभा में पेश होने से पहले सामने आया ऐसा मामला जो आपके रोंगटे खड़े कर देगा…

10 अगस्त को केंद्र सरकार तीन तलाक के संशोधित बिल को पेश करने जा रही है, उससे पहले ही आगरा में तीन तलाक का एक मामला सामने आया है, जिसे अगर जुल्म की इंतहा कहा जाए तो गलत नहीं होगा।
2 min read
• •
Updated: 10 Aug 2018, 12:52 PM IST
Feature image

आगरा। आज यानी 10 अगस्त को केंद्र सरकार तीन तलाक के संशोधित बिल को पेश करने जा रही है, लेकिन उससे पहले ही आगरा के थाना एत्माउद्दौला में तीन तलाक का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे अगर जुल्म की इंतहा कहा जाए तो गलत नहीं होगा। थाना एत्माउद्दौला निवासी एक हिन्दू महिला के साथ वजीरपुरा निवासी सईद कुरैशी ने वर्ष 2005 में उससे दोस्ती की। उस समय सईद ने महिला को अपना नाम सोनू बताया। प्रेमजाल में फंसाया। शादी की फिर महिला को प्यार से रुखसाना बुलाना शुरू किया। इसके बाद एक दिन अचानक तीन तलाक देकर महिला को अपने फूफा के हवाले कर उनसे उसका हलाला कराया। आरोप है कि हलाला के बाद पति ने महिला के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। थाना हरीपर्वत में इस मामले को लेकर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

धर्म छिपाकर की शादी
ट्रांस यमुना की रहने वाली महिला से सईद कुरैशी ने पहले दोस्ती की। वह हिन्दू की तरह बातें और व्यवहार करता था। महिला को शादी के लिए राजी कर लिया। सईद ने महिला को प्यार का नाम रुखसाना किया। कुछ दिन बात महिला को पता चल गया कि उससे धर्म छिपाया गया है। महिला ने विरोध करना शुरू कर दिया। सईद ने कहा कि धर्म कोई बाधा नहीं होती है प्यार में। उसके बच्चे भी हिन्दू की तरह रहेंगे। वह कोई आपत्ति नहीं करेगा। सईद ने उसे कई साल तक किराये के मकान में रखा। उसके दो बच्चे हो गए।

विरोध करने पर तीन तलाक
वर्ष 2017 में सईद कुरैशी महिला को अपने वजीरपुरा स्थित मकान में लेकर आया। यहां कर महिला को पता चला कि वह तो पहले से ही शादीशुदा है। उसके बच्चे भी हैं। महिला ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। इस पर पति ने मारपीट शुरू कर दी। महिला का विरोध बंद न हुआ तो सईद ने तीन तलाक दे दिया।

हलाला के बाद अप्राकृतिक संबंध बनाए
तीन तलाक के बाद बारी आई हलाला की। सईद ने अपने फूफा नियाज से घर में ही हलाला कराया। इस दौरान वह बाहर पहरेदारी करता रहा। महिला का आरोप है कि सईद ने हलाला के दूसरे दिन अप्राकृतिक संबंध बनाए। उसे घर में ही कैद करके रखा गया था। कहीं जा नहीं सकती थी। 28 अप्रैल, 2018 को मौका मिला तो घर से भाग गई। छिपकर रह रही थी। गुरुवार को उसने थाना हरीपर्वत पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने सईद कुरैशी, नियाज, देवर अजमेरी, भांजा मुन्ना व सास सहरबानो के खिलाफ दुराचार, बंधक बनाना, मारपीट आदि की धारा के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की है।

Updated on:
10 Aug 2018, 12:52 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?