27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीन तलाक के बाद ससुर से हलाला,फिर पति ने किया रेप, ये है दर्द भरी दास्तां

फरहत अब इस महिला को इन्साफ दिलाने के लिए राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सामने पेश करेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Bhanu Pratap Singh

•

Updated: 7 Aug 2018, 9:43 AM IST

talak

तीन तलाक के बाद ससुर से हलाला,फिर पति ने किया रेप, ये है दर्द भरी दास्तां

बरेली। तीन तलाक और हलाला का एक अजीब मामला सामने आया है। सम्भल की रहने वाली महिला को उसके शौहर ने तलाक दे दिया। बाद में जब दोनों के बीच समझौता हुआ तो महिला को ससुर के साथ हलाला करना पड़ा। हलाला के बाद जब महिला इद्दत का समय गुजार रही थी तो उसके शौहर ने उसके साथ कई बार रेप किया। महिला गर्भवती हो गई तो अपनी हवस का राज सबके सामने खुलने के डर से शौहर ने उसे घर में कैद कर लिया और जबरन उसका गर्भपात कराने की कोशिश की। किसी तरह पुलिस की मदद से अपने शौहर की कैद से छूटी महिला मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी के पास पहुंची और उसे अपनी आप बीती बताई। फरहत अब इस महिला को इन्साफ दिलाने के लिए राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सामने पेश करेगी।

क्या है मामला

सम्भल से बरेली पहुंची पीड़ित महिला ने बताया कि उसका निकाह 2015 में मोहम्मद नूर के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ही ससुराल में उसे दहेज में कार लाने के लिए परेशान किया जाने लगा। और निकाह के तीन माह बाद ही 24 दिसंबर 2015 को महिला के शौहर ने उसे तलाक दे दिया। महिला ने अदालत में मुकदमा किया तो शौहर समझौते के लिए दबाव डालने लगा। समझौते के बाद महिला एक बार फिर ससुराल में रहने लगी। जब ससुराल वालों ने मुफ्तियों से राय ली तो हलाला करने की बात सामने आई। और पीड़ित महिला का जबरन ससुर के साथ हलाला कराया गया।

जबरन ससुर के साथ हुआ हलाला

मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी ने बताया कि जब पीड़ित महिला को दोबारा निकाह के लिए ले जाया गया तो उसे पता नहीं था कि उसका निकाह किसके साथ कराया जा रहा है। जब निकाह के दौरान उसके ससुर मोहम्मद शोएब का नाम लिया गया तो उसे पता चला कि उसका निकाह तो ससुर के साथ कराया जा रहा है। महिला ने इसका विरोध किया लेकिन उसका जबरन निकाह ससुर के साथ करा दिया गया। वो रात भर ससुर के साथ रही और सुबह ससुर ने उसको तलाक दे दिया।

इद्दत के समय हुआ रेप

ससुर से तलाक मिलने के बाद महिला तीन माह 10 दिन की इद्दत का समय गुजार रही थी तो उसके पति ने उसके साथ कई बार रेप किया। इसके बाद महिला गर्भवती हो गई तो शौहर ने बदनामी के डर से उसे घर में कैद कर लिया और उसका जबरन गर्भपात कराना चाह। किसी तरह से पुलिस की मदद से आजाद हुई और अपने मायके आकर रहने लगी और एक बच्चे को जन्म दिया।

अल्पसंख्यक आयोग जाएगा मुद्दा

मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी का कहना है कि इस मामले में मुफ़्ती भी दोसी है और उनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि वो आठ अगस्त को वो महिला को लेकर अल्पसंख्यक आयोग जाएंगी और इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएंगी।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग