आगरा

आगरा पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले, कई अधिकारी बदले गए, देखें पूरी सूची

आगरा एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बड़े स्तर पर पुलिस विभाग में ट्रांसफर किए हैं, ताकि जिले की कानून व्यवस्था को दुरुस्त किया जा सके। तबादला सूची में कई ऐसे नाम भी शामिल हैं, जो लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे हुए थे। इस तरह कई शहर और ग्रामीण पुलिस चौकी प्रभारियों को बदला गया है।
2 min read
• •
Updated: 11 Jun 2022, 12:49 PM IST
transfers-in-agra-police-department-ssp-changed-many-officers.jpg
आगरा पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले, कई अधिकारी बदले गए, देखें पूरी सूची।

आगरा में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। लंबे समय से एक ही थाने में जमे प्रभारियों को इधर से उधर कर दिया गया है। बता दें कि आगरा एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने शुक्रवार देर रात ये तबादला सूची जारी की। ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार, कई शहर और ग्रामीण पुलिस चौकी प्रभारियों को बदल दिया गया है। इसके साथ ही महिला थाना प्रभारी का भी तबादला किया गया है। इंस्पेक्टर रंजना सचान को महिला थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि महिला थानाध्यक्ष इतुल चौधरी का महिला सहायता प्रकोष्ठ में तबादला किया गया है।

तबादला सूची के अनुसार, जीवनी मंडी चौकी प्रभारी शैलेंद्र चौहान का सौदागर लाइन ट्रांसफर किया गया है। वहीं चौकी प्रभारी सौदागर लाइन अमन गंगवार का शाहगंज डिवीजन में तबादला कर दिया गया है। आहरन चौकी प्रभारी मनवीर को छलेसर चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है। चौकी प्रभारी एकता रजत शर्मा को एसएसआई ताजगंज बनाया गया है। फाउंड्री नगर चौकी प्रभारी नीलकमल का एकता चौकी ट्रांसफर किया गया है।

इन अधिकारियों को भी किया इधर से उधर

- सदर थाने में तैनात अमित धामा को टीपी नगर

- सदर थाने से अनुज कुमार को शहीद नगर

- चौकी प्रभारी टीपी सोनू कुमार को थाना हरीपर्वत

- रकाबगंज थाने में तैनात कपिल कुमार को आलमगंज चौकी प्रभारी

- रकाबगज से चित्र कुमार को डिवीजन चौकी प्रभारी छत्ता

- लोहामंडी थाने में तैनात गौरव माल्या को चौकी प्रभारी मोती कुंज

- अमित चौहान को न्यू आगरा से कमला नगर

- मनसुखपुरा थाने में तैनात केशव शांडिल्य को चौमा शाहपुर

- नाई की मंडी डिवीजन चौकी प्रभारी नीरज कुमार को किरावली

- धर्मेंद्र सिंह को लोहामंडी से चौकी प्रभारी तोरा

- सोहनलाल को जीवनी मंडी चौकी प्रभारी

- राजकुमार कुशवाहा को एत्माद्दौला डिवीजन चौकी प्रभारी से बसई

- मयंक चौधरी को मिढ़ाकुर से डिवीजन चौकी प्रभारी एत्माद्दौला

- योगेश कुमार को एत्मादपुर से फोर्ट चौकी प्रभारी

- विवेक कुमार को चौकी प्रभारी फाउंड्री नगर

- मयंक चौधरी को दोबारा से एत्माद्दौला थाना

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक