आगरा

‘स्वीट गर्ल, तुम्हें दुबई ले जाऊंगा’, लड़कियों के साथ गंदी हरकत करने वाले चैतन्यानंद सरस्वती की सच्चाई

Chaitanyananda Saraswati Case Update: 'स्वीट गर्ल, तुम्हें दुबई ले जाऊंगा', लड़कियों के साथ गंदी हरकत करने वाले चैतन्यानंद सरस्वती की सच्चाई
less than 1 minute read
Sep 28, 2025
Chaitanyananda Saraswati Case Update
चैतन्यानंद सरस्वती गिरफ्तार। फोटो सोर्स-पत्रिका न्यूज

Chaitanyananda Saraswati Case Update: 17 छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी बाबा चैतन्यानंद सरस्वती को दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार किया है। बाबा चैतन्यानंद सरस्वती पर कई गंभीर आरोप हैं।

आगरा से गिरफ्तार किया गया चैतन्यानंद सरस्वती

देर रात आगरा के ताजगंज इलाके के होटल से उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद चैतन्यानंद सरस्वती से दिल्ली पुलिस ने करीब 15 मिनट तक पूछताछ की। इसके बाद उसे दिल्ली लाया गया। EWS छात्रवृत्ति के तहत PGDM पाठ्यक्रम कर रही छात्राओं से छेड़छाड़ और जालसाजी का आरोप चैतन्यानंद पर है।

कौन है चैतन्यानंद सरस्वती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओडिशा में पार्थ सारथी नाम से जन्मा स्वामी चैतन्यानंद खुद को धार्मिक गुरू बताता है। दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट का डायरेक्टर वह रह चुका है। कर्नाटक के श्रृंगेरी शारदा पीठम से उसका संबंध बताया जाता है। ऐसा दावा किया जाता है कि उसका यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो जैसे संस्थानों से शैक्षणिक जुड़ाव रहा है।

FIR में क्या आरोप लगाए गए?

चैतन्यानंद सरस्वती पर 2016 में FIR करवाने वाली लड़की ने उसमें कहा था कि चैतन्यानंद के संस्थान में उसने 8 महीनों का समय बिताया। लड़की ने जिंदगी का सबसे खराब दौर इसे बताया। पीड़िता के मुताबिक, चैतन्यानंद उसे अश्लील मैसेज भेजने लगा। इसके बाद उसने पीड़िता को 'स्वीट गर्ल' कहना शुरू कर दिया।

लड़की को गलत तरीके से टच करने का आरोप

FIR के मुताबिक चैतन्यानंद 6.30 बजे क्लास खत्म होने के बाद पीड़िता को अपने ऑफिस में बुलाता और उसे परेशान करता। पीड़िता के मुताबिक, वह उससे कहता, 'तुम बहुत टैलेंटेड हो,तुम्हे दुबई ले जाकर पढ़ाऊंगा।' इसके अलावा पीड़िता ने उसका फोन छीन लेने का भी आरोप लगाया। छात्रा की रिपोर्ट के मुताबिक उसे कई बार गलत तरीके से टच करने भी कोशिश की गई थी।

Published on:
28 Sept 2025 01:52 pm