आगरा

योगी सरकार के गढ़ में पिछड़ रहा वोटिंग का प्रतिशत, अब तक मात्र 17 फीसदी

पहले चरण के चुनाव के लिए आगरा जनपद में सबसे अधिक बाह नगर पालिका में 34 % हुई वोटिंग
2 min read
Nov 22, 2017
UP civic elections, UP civic elections 2017, local body election agra, Voting begins for first phase in agra districts, local body election agra, Uttar Pradesh civic polls 2017, local body elections, Uttar Pradesh Local Elections 2017 Voter Slip, up nikay chunav 2017, up nagar nigam election 2017 date, vote
vote

आगरा। स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी है। आगरा जनपद में गयारह बजकर तीस मिनट तक मतदान का जो प्रतिशत रहा है, वो पार्टियों के लिए काफी हैरान करने वाला रहा है। नगर निगम आगरा में अब तक मात्र 17प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं नगर पालिका परिषद फतेहपुरसीकरी में 22.50 फीसद, नगर पालिका परिषद शमसाबाद में 25 प्रतिशत, नगर पालिका परिषद एत्मादपुर में 22 प्रतिशत, नगर पालिका परिषद बाह में 34.18 प्रतिशत, नगर पालिका परिषद अछनेरा में 17 प्रतिशत, नगर पंचायत पिनाहट में 23 प्रतिशत, नगर पंचायत फतेहाबाद में 22 प्रतिशत, नगर पंचायत पिनाह में 23 प्रतिशत, नगर पंचायत फतेहाबाद में 22 प्रतिशत, नगर पंचायत किरावली में 22 प्रतिशत, नगर पंचायत खेरागढ़ में 22 प्रतिशत और नगर पंचायत जगनेर में 27.5 प्रतिशत के साथ साथ 24 प्रतिशत मतदान हुआ है।

वोटर लिस्ट से नाम नहीं होने पर भड़के मुस्लिम
आगरा के वार्ड 49 राहुल नगर में जब मतदानकेंद्र पर मुस्लिम मतदाता अपने वोट डालने के लिए निकले, तो वहां वोटर लिस्ट में उनके नाम नहीं थे। वोटर लिस्ट में नाम न होने के चलते मतदाताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने वहां पर हंगामा करना शुरू कर दिया। मतदाताओं ने कहा कि जानबूझकर उनके नाम वोटर लिस्ट से काटे गए हैं। ये क्षेत्र मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र हैं। यहां अल्पसंख्यक समुदाय के करीब तीन हजार वोट हैं और नो सौ वोट इस बार काट दिए गए हैं। मुस्लिमों के हंगामा करने के बाद भी प्रशासन का कोई नुमाइंदा वहां नहीं पहुंचा।

पांच बजे तक होगा चुनाव
बता दें कि आगरा नगर निगम के अलावा जिले की पांच नगर पालिका परिषद और छह नगर पंचायतों के लिए मतदान होगा। वहीं जिले में सभी निकायों के 310 वार्डों के लिए 1516 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। नगर निगम में महापौर के लिए 13 और 100 वार्डों के लिए 704 पार्षद प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। नगर निगम का चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और पालिका परिषद व नगर पंचायतों के चुनाव मतपत्रों से हो रहे हैं।

Updated on:
22 Nov 2017 01:03 pm
Published on:
22 Nov 2017 12:52 pm