16 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस्ती
प्रत्याशी पत्नी को रिक्शे पर बैठाकर चुनाव प्रचार को निकले राना दिनेश प्रताप सिंह, देखें वीडियो
Play video

प्रत्याशी पत्नी को रिक्शे पर बैठाकर चुनाव प्रचार को निकले राना दिनेश प्रताप सिंह, देखें वीडियो

बस्ती नगर पालिका की सीट पर अपनी दावेदारी ठोक रही हैं राना दिनेश प्रताप सिंह की पत्नी नीलम सिंह ।
Google source verification

बस्ती. निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशियों का प्रचार जोरों पर है। चुनाव प्रचार के दौरान उम्मीदवारों का अनोखा अंदाज भी देखने को मिल रहा है। बस्ती नगर पालिका की सीट पर अपनी दावेदारी ठोक रहे राना दिनेश प्रताप सिंह की पत्नी नीलम सिंह जब लोगों से वोट मांगने के लिये अलग अंदाज में निकली तो सभी की आंखें उन पर आकर ठहर गई।

नगर पालिका परिषद से अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी नीलम सिंह राना ने मतदाताओं को रिझाने के लिए नायाब तरीका ढूंढा। अपने चुनाव निशान रिक्शा पर सवार होकर वह जब वह निकली तो लोग उन्हें देखने लगे। खास बात यह रही कि जिस रिक्शे पर वह सवार थी उसे उनके पति पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह स्वयं चला रहे थे। उनका प्रचार का यह तरीका लोगों को कितना लुभा सका यह तो परिणाम तय करेंगे। लेकिन शहर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख रह चुके दोनों पति,पत्नी के प्रचार के तरीके को लेकर लोग चर्चा कर रहे है।

 

BY- SATISH SRIVASTAVA