7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निकाय चुनाव: भाजपा और सपा को जोरदार झटका, रालोद ने किया कांग्रेस को समर्थन

रालोद ने भाजपा और सपा को झटका देते हुए कांग्रेस को समर्थन देने का फैसला किया है।

2 min read
Google source verification
rld support congress in nikay chunav

मुजफ्फरनगर। निकाय चुनाव को लेकर सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुजफ्फरनगर में रालोद ने समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बड़ा झटका देते हुए नगर पालिका परिषद की सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने का फैसला लिया है। रालोद के इस फैसले से सियासी महकमे में खलबली मच गई है। बता दें कि राष्ट्रीय लोकदल ने शबनम परवीन को नगर पालिका परिषद से अपना प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन कई कारणों की वजह से पार्टी ने यू टर्न लेते हुए कांग्रेस प्रत्याशी को आखिरी समय में अपना समर्थन दे दिया।

मतदान से पहले बड़ा फैसला

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक समय में अपना वर्चस्व रखने वाली राष्ट्रीय लोकदल पार्टी, पहले लोकसभा चुनाव 2014 और उसके बाद विधानसभा चुनाव 2017 में अपनी साख खो चुकी है। या यूं कहा जाए कि लोकसभा चुनाव 2014 में पार्टी का एक भी सांसद नहीं जीता और विधानसभा चुनाव-2017 में पार्टी का एकमात्र विधायक चुनाव जीता था। इसके बाद रालोद फिर निकाय चुनाव में अपना हाथ आजमाने जा रही है, जिसमें पार्टी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ज्यादातर नगर पालिका परिषद व नगर निकाय में अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। मगर रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने सोमवार को अचानक पार्टी कार्यालय पर एक मीटिंग बुलाकर कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती अंजू अग्रवाल को समर्थन देने की घोषणा कर दी। इस घोषणा के साथ ही मुजफ्फरनगर के राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया। रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी का कहना है कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व के आदेश पर और फिरकापरस्त ताकतों को रोकने के लिए यह फैसला लिया है। सूत्रों की माने तो मुजफ्फरनगर नगर पालिका परिषद से राष्ट्रीय लोक दल ने शबनम परवीन को अपना प्रत्याशी उतारा था, जो कि बेहद कमजोर साबित हो रही थी।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें- https://youtu.be/0w5HgGmD_w4

सियासी गलियारों में मची हलचल
राष्ट्रीय लोकदल के इस कदम से मुजफ्फरनगर के सियासी हलके में हलचल मची हुई है। हालांकि, इस फैसले से किस प्रत्याशी को फायदा होगा या किसको नुकसान यह तो वक्त तय करेगा। लेकिन, राष्ट्रीय लोकदल के इस कदम से कई राजनेता हैरान हैं और अचानक बदले इस समीकरण से प्रत्याशी एक बार फिर वोटो की गुना भाग में जुट गए हैं। राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर हुई मीटिंग में कांग्रेस प्रत्याशी अंजू अग्रवाल ने राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह, जयंत चौधरी व पार्टी नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोकदल ने उन पर जो भरोसा जातया है, उस भरोसे को वह कभी नहीं छोड़ेगी और हमेशा राष्ट्रीय लोकदल को साथ लेकर काम करेंगी।