आगरा

अटल जी के पैतृक गांव बटेश्वर की निगाहें योगी आदित्यनाथ पर लगीं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुछ ही देर में बटेश्वर पहुंच रहे हैं। बड़ा तोहफा दे सकते हैं।

2 min read
Sep 08, 2018
CM Yogi Atal Bihari
CM Yogi Atal Bihari

आगरा। भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पैतृक गांव बटेश्वर की निगाहें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर लगी हुई हैं। आशा की जा रही है योगी आदित्यनाथ बटेश्वर को कोई बड़ा तोहफा दे सकते हैं। मुख्यमंत्री प्रातः 10.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा बटेश्वर में बनाए गए हेलीपैड पर उतरेंगे।वे यमुना में अटल जी की अस्थि विसर्जन करेंगे। बटेश्वर घाटों का करेंगे निरीक्षण। अटल जी के खंडहर हो चुका घर भी देखेंगे। अटल जी से जुड़ी स्मृतियों के विकास के लिए सरकार पहले ही 10 करोड़ रुपये देने का ऐलान कर चुकी है।

यह भी पढ़ें

ये है प्रस्ताव

जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार ने बताया कि इस समय मैं बटेश्वर में हूं। बटेश्वर के विकास के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं। सरकार की स्वीकृति के साथ ही काम शुरू करा दिए जाएंगे। स्थानीय स्तर पर पूरी तैयारी है। अटल बिहारी वाजपेयी के पैतृक आवास में संग्रहालय बनाने का प्रस्ताव है। इसमें अटल जी की स्मृति से जुड़ी चीजों को रखा जाएगा। वाजपेयी समाज की यज्ञशाला में पार्क बनाकर अटल जी की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव भी भेजा गया है। बटेश्वरनाथ मंदिर के पास खाली पड़ी भूमि पर अटल पार्क बनाने, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से बटेश्वर को जोड़ने वाली फोरलेन का नाम अटल पाथ रखने का प्रस्ताव प्रमुख है। इसके अलावा बटेश्वर में अटल द्वार बनाने, बटेश्वर घाटों का सुंदरीकरण करने का भी प्रस्ताव है।

यह भी पढ़ें

विधायक ने की मांग

बाह विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की विधायक रानी पक्षालिका सिंह ने भी कई प्रस्ताव भेजे हैं। उनकी मुख्य मांग है कि अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर पॉलीटेक्निक कॉलेज और सैनिक स्कूल खोलने की। राजा अरिदमन सिंह अटल जी के लिए भदावर किले की जमीन दान देने का ऐलान कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें


ये है कार्यक्रम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 10.30 बजे बटेश्वर हेलीपैड पर उतरेंगे।
- सुबह 10.30 से 10.35 बजे के बीच मंदिर में दर्शन करेंगे।
- 10.35 से 11.00 बजे तक अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में रहेंगे।
- 11.00 से 11.15 बजे तक घाट का निरीक्षण करेंगे।
- 11.15 से 11.30 बजे तक अटल जी के पैतृक निवास का निरीक्षण करेंगे।
- 11.30 से 12 बजे तक जनप्रतिनिधियों से मिलेंगे।
- 12.05 बजे बटेश्वर हेलीपैड से गजियाबाद हिण्डन एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

यह भी पढ़ें

Published on:
08 Sept 2018 09:16 am