सभी को दिया आभार
सर्व समाज संघर्ष समिति के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. सुमन्त गुप्ता ने 6 सितम्बर को एससीएसटी एक्ट के विरोध में भारत बंद में सहयोग करने वाले सभी धार्मिक, सामाजिक, व्यापारिक संगठनों व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का आभार व्यक्त किया। कहा कि भाजपा के गढ़ आगरा में अभूतपूर्व बंद ने सरकार को मुंह तोड़ जवाब दिया है। भारत बंद का समर्थन करने वाले सभी अधिवक्ताओं, स्कूल एसोसिएशन और जनता को धन्यवाद दिया।