आगरा

नगर विकास मंत्री ने दी आगरा को बड़ी सौगात, अब दूषित पानी नहीं पीएगी जनता

तीस नवंबर तक आगरा में मिल जाएगा गंगाजल, नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना बोले, पेयजल की नहीं होगी किल्लत, यूपी में नौकरीशाही पर पूरी तरह से लगाम
less than 1 minute read
Oct 26, 2018
bjp
नगर विकास मंत्री ने दी आगरा को बड़ी सौगात, अब दूषित पानी नहीं पीएगी जनता

आगरा। ताजनगरी में सालों से चली आ रही पेयजल की किल्लत से अब छुटकारा मिलने की उम्मीद नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने दिखाई है। आगरा के नगर निगम में पहहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना ने पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि तीस नवंबर तक आगरा में गंगाजल उपलब्ध हो जाएगा। दूषित पेयजल से आगरावासियों को छुटकारा मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान की ओर आगरा अग्रसर हैं। इसके लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

यूपी में नौकरशाही पर पूरी तरह से लगाम
नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना आगरा के नगर निगम में समीक्षा बैठक लेने पहुंचे थे। यहां उन्होंने बैठक के बाद जानकारी दी। मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि शुद्ध पेयजल के लिए लक्ष्य पूरा हो रहा है। स्वच्छता को प्रोत्हासित करने पर जोर हैं। आगरा के विभिन्न स्थानों से 12 नवंबर को एक रैली निकाली जाएगी, जिसका पटाक्षेप पालीवाल पार्क में होगा। जिसमें सभी जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता भी आयोजित होगी, जिस वार्ड की समिति सबसे अच्छा काम करेगी। उसे सम्मानित किया जाएगा। जिनका प्रदर्शन अच्छा रहेगा उन्हें लखनउ में 25 दिसम्बर को सम्मानित किया जाएगा। स्ट्रीट लाइटें तीस हजार से अधिक बदली जा चुकी हैं। नगर निगम के माध्यम से सुविधाएं जनता तक पहुंचाईं जाएंगी। उत्तर प्रदेश नौकरीशाही काम नहीं कर रही है, भाजपा के पार्षदों पर मुकदमे दर्ज हुए हैं, इस सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा कि नौकरशाही पर पूरी तरह से लगाम है। सरकार का पूरा नियत्रण नौकरशाही पर है और जो निर्देश देंगे वो करना होगा।

Updated on:
26 Oct 2018 07:08 pm
Published on:
26 Oct 2018 07:08 pm