आगरा

चंद मिनट में यूपी पुलिस पहुंचेगी आप तक

आगरा को मिली 100 पुलिस रेस्पांस व्हीकल, एसएसपी, एसपी सिटी निकले पीआरवी बाइक पर देखते रह गए लोग

2 min read
Jun 05, 2018
ssp agra
ssp amit pathak agra

आगरा।आगरा पुलिस अब चंद मिनट ही आप तक पहुंचेगी। आगरा में मंगलवार को सौ पीआरवी चीता मोबाइल की बाइके पलिस को दी गईं। अपराध पर अंकुश लगाने में अब पुलिस और भी सक्रिय दिखेगी। एडीजी आगरा द्वारा पुलिस लाइन में जनता तक पुलिस की पहुंच बढ़ाने के लिए इन चीता मोबाइलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आर्ईजी रेंज आगरा, एसएसपी इस दौरान मौजूद रहे।

सौ बाइकें मिलीं
अब आगरा की पुलिस चंद मिनट में पब्लिक तक पहुंचेगी, इसके लिए 100 पुलिस रेस्पोंस व्हेकिल और चीता मोबाइल की 100 बाइक दी गईं हैं। एसएसपी अमित पाठक, एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह के साथ नई पीआरवी बाइक पर पुलिस कर्मियों को लोग देखते रह गए। आगरा में वारदात की रोकथाम और घटना होने के बाद पुलिस के चंद मिनटों में पहुंचने के लिए बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। यूपी 100 की गाड़ी के बाद अब पीआरवी और चीता मोबाइल की 100 बाइक मंगलवार को आगरा पुलिस को दी गईं। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के बाद एसएसपी अमित पाठक, एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह के नेतृत्व में पुलिस कर्मी बाइक के साथ रोड पर निकले।

डायल 100 के बाद अब पीआरवी से बढ़ेगी आगरा में निगरानी
आगरा में कई गलियां ऐसी हैं, जहां कार आने जाने में परेशानी होती है। डायल 100 की गाड़ियों को वहां पहुंचने में कभी कभी समय लग जाता है। लेकिन, चीता मोबाइल की बाइकें आने से पुलिस को और अधिक मजबूती मिलेगी। समय पर चीता मोबाइल पीड़ित की मदद के लिए पहुंच सकेगी।

Published on:
05 Jun 2018 07:16 pm