आगरा

जम्मू एवं कश्मीर से धारा 370 हटाने पर चहुं ओर जश्न, यूपी के इन 12 जिलों में अलर्ट

-आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज, बरेली, पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर में खुशी-बरेली में मुस्लिमों ने तिरंगा फहराकर बांटी मिठाई, पीलीभीत में शहर मुफ्ती और इमाम ने भी किया स्वागत
3 min read
• •
Updated: 5 Aug 2019, 5:15 PM IST
Celebration
जम्मू एवं कश्मीर से धारा 370 हटाने पर चहुं ओर जश्न, यूपी के इन 12 जिलों में अलर्ट

आगरा। भारत के गृहमंत्री अमित शाह (Jammu and Kashmir) ने राज्यसभा में जम्मू एवं कश्मीर से धारा 370 (Section 370) हटाने की सिफारिश की है। इसके साथ ही गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया। मतलब है कि धारा 370 और 35 ए हटा दी गई है। जम्मू एवं कश्मीर को और लद्दाख को नया केन्द्र शासित प्रदेश बना दिया। इस निर्णय से आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज, बरेली, पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर में जश्न का माहौल रहा। पुलिस सतर्क रही। आगरा में मुस्लिमों ने भी खुशी प्रकट की और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का स्वागत किया। आगरा नगर निगम परिसर में महापौर नवीन जैन के नेतृत्व में जश्न मनाया गया। राजेश्वर मंदिर पर जश्न का माहौल रहा। शाहगंज बाजार कमेटी ने रुई की मंडी चौराहा पर मिठाई बांटी और आतिशबाजी की।

यह भी पढ़ें- लोकतंत्र का स्वर्णिम दिन, अनुच्छेद 370 हटने से मुख्यधारा से जुड़ेगा कश्मीर: श्रीकांत शर्मा
अटल चौक पर होली जैसा माहौल
आगरा के अटल चौक (आगरा कैंट) पर जश्न मनाया गया। जमकर आतिशबाजी कर मिठाई बांटी गई। तिरंगा फहराया। हर कोई बेहद उत्साहित था। ऐसा लग रहा था कि होली आ गई हो। धार्मिक त्योहार हो। लोगों का कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कहा था, वह करके दिखाया है। लोगों का कहना था कि कश्मीर से धारा 370 हटी है और जल्द ही राम मंदिर का निर्माण भी शुरू होगा।

यह भी पढ़ें- #JammuAndKashmir से #Article370 हटाए जाने के फैसले का मुस्लिम धर्मगुरुओं ने किया स्वागत, जम कर मना जश्न
कश्मीर का विकास होगा
विश्व हिन्दू परिषद के बृज प्रांत अध्यक्ष विनोद गोयल, महानगर अध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग ने कहा कि सरकार को साधुवाद है। आतंकवाद की जड़ में धारा 370 है। इसे खत्म करके सरकार आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने जा रही है। कश्मीर का विकास हो सकेगा।

यह भी पढ़ें- Jammu u Kashmir r Special Status Article 370 हटाए जाने के बाद अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर प्रदीप रावत ने लिखा- केन्द्र सरकार का ऐतिहासिक कदम है, जो भारत के इतिहास में नई इबारत लिखेगा। कवयित्री श्रुति सिन्हा ने इसका समर्थन किया। समाजसेवी रविन्द्र पाल सिंह टिम्मा ने कहा कि नाग पंचमी के दिन धारा 370 हटाने की बधाई है। सोशल मीडिया पर धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि दोबारा मोदी को ही वोट दूंगा। सोशल मीडिया पर संदेश वायरल हुआ कि चौथे सोमवार और रक्षाबंधन पर भी कुछ खास हो सकता है।

यह भी पढ़ें- Jammu-Kashmir में धारा 370 और 35ए के फैसले के बाद ब्रज में हाई अलर्ट
मुस्लिमों ने तिरंगा लहराया, मिठाई बांटी
बरेली में मुस्लिमों ने जश्न मनाया। मुस्लिमों ने तिरंगा लहराते हुए हिन्दुस्तान जिन्दाबाद का नारा लगाया। एकदूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी प्रकट की। उन्होंने कहा कि अब हर राज्य में एक ही कानून चलेगा। कश्मीर में भी तिरंगा फहराया जाएगा। कश्मीर में आतंकवाद मिटेगा। सरकार को बहुत पहले ये काम कर देना चाहिए था।

यह भी पढ़ें- फेसबुक पर दोस्ती, प्यार और धोखा, खाकी पर फिर लगा आरोप
मथुरा में सतर्कता
राज्यसभा में धारा 370 हटाने की घोषणा होते ही संवेदनशील मथुरा में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। लोगों के पहचानपत्र चेक किए गए। जगह-जगह पुलिस बल तैनात कर दिया गया। श्रीकृष्ण जन्मभूमि की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई। संवेदनशील इलाकों में खास सतर्कता बरती गई। पुलिस ने कोई अप्रिय घटना नहीं होने दी। फिरोजाबाद में मिश्रित आबादी में कलावती स्कूल है। यहां जल्दी छुट्टी कर दी गई।

विधायक ने बांटी मिठाई
पीलीभीत में मिठाई बांटी गई। ढोल बजाया। विधायक संजय सिंह गंगवार के कार्यालय पर मिठाई बांटकर इस फैसले का स्वागत किया गया। पीलीभीत के व्यापारी सुधीर शुक्ला और संजय का कहना है कश्मीर का विकास होगा।

Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?