आगरा

UP School Holiday Alert: यूपी में भारी बारिश मचाएगी कहर: 10 जिलों में रेड अलर्ट, स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग की चेतावनी

UP School Holiday Alert: सितंबर के महीने में भी उत्तर प्रदेश पर मानसून की मेहरबानी जारी है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार 12 सितंबर को उत्तर प्रदेश के 26 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसमें 10 जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। कई जिलों में भारी बारिश के कारण स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है।
2 min read
Sep 12, 2024
UP Rain Alert AND School Holiday
UP Rain Alert AND School Holiday

UP School Holiday Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून ने अपने तेवर कड़े कर लिए हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को प्रदेश के 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसमें से 10 जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। इन जिलों में आगरा, मथुरा, झांसी, ललितपुर, हाथरस, बिजनौर, रामपुर, मुरादाबाद, सहारनपुर, बरेली, और फर्रुखाबाद शामिल हैं। इसके अलावा, कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी किए गए हैं।

एटा, हाथरस, झांसी, ललितपुर, आगरा में 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश

मौसम विभाग के इस अलर्ट के चलते, एटा, हाथरस, ललितपुर, झांसी, आगरा, और जालौन सहित कई जिलों में 12वीं कक्षा तक के स्कूलों में 12 और 13 सितंबर को अवकाश की घोषणा की गई है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील भी की है, विशेषकर उन इलाकों में जहां भारी बारिश की संभावना है।

प्रो. मनोज श्रीवास्तव: 15 सितंबर से मौसम में बदलाव की संभावना

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी दी है कि 12 और 13 सितंबर को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होगी। उन्होंने बताया कि 15 सितंबर के बाद मौसम में बदलाव आने की संभावना है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार  को भी यूपी के 50 से अधिक जिलों में बारिश हुई, जिसमें सबसे अधिक बारिश बुंदेलखंड क्षेत्र में रिकॉर्ड की गई। लखनऊ, झांसी, संभल, ललितपुर, और अन्य जिलों में भी भारी बारिश दर्ज की गई।

Updated on:
12 Sept 2024 11:49 pm
Published on:
12 Sept 2024 11:49 pm