
आगरा। भीषण गर्मी के बीच ताजनगरी में मौसम ने करवट ली है। तेज हवाओं के साथ तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। करीब आधा घंटा हुई बारिश में लोग भीगते हुए बदले मौसम का आनंद लेते हुए नजर आए हालांकि तेज हवा ने लोगों को थोड़ी तकलीफ भी दी।
कई जगह गिरे होर्डिंग
कई जगह होर्डिंग बैनर धरशाई हो गए जिसकी वजह से शहर के कुछ हिस्सों में थोड़ी देर के लिए यातायात बाधित हुई। हालांकि बारिश ने लोगों गर्मी से राहत जरूर दी है।
बता दें कि जून माह में ताजनगरी में तापमान लगातार हाई है। पारा 48 पार जा चुका है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा रहता है। पशु-पक्षी पानी के लिए परेशान हैं ऐसे में इस बारिश ने कुछ राहत जरूर दी है।