आगरा

युवक युवती का मिला शव, हत्या या आत्महत्या, उलझी हुई है पुलिस

थाना सिकंदरा क्षेत्र में रेलवे ट्रेक पर आज सुबह युवक और युवती का शव मिला।

2 min read
Nov 29, 2017
dead body

आगरा। थाना सिकंदरा क्षेत्र में रेलवे ट्रेक पर आज सुबह युवक और युवती का शव मिला। लोगों द्वारा इसकी सूचना थाना सिकंदरा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। दोनों शवों बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं, पुलिस के मुताबिक इन पर से रात भर ट्रेंन गुजरी हैं। पुलिस शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

यहां का है मामला
यह मामला थाना सिकंदरा क्षेत्र के इंड्रस्टियल एरिया का है। यहां आज सुबह रेलवे ट्रेक पर एक युवक और एक युवती के शव मिलने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। दोनों शव इतनी बुरी तरह ट्रेन से कट गए थे, कि उनकी पहचान करना भी मुश्किल हो रहा था। मौके पर पहुंच पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया, लेकिन आस पास से ऐसा कोई भी सबूत नहीं मिला, जिनसे इस मामले की गुत्थी सुलझ सके।

शिनाख्त के प्रयास
थानाध्यक्ष सिकंदरा ने बताया कि युवक युवती की मौत ट्रेन से कटकर हुई है। पर मौत का कारण क्या है, अभी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। दोनों की उम्र का अंदाजा भी लगाना अभी बेहद मुश्किल है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस उनकी शिनाख्त के प्रयास कर रही है। मृतकों की शिनाख्त के बाद ही पता चल सकेगा, कि मामला क्या है।

ये भी पढ़ें -

ये भी पढ़ें -

ये भी पढ़ें -

ये भी पढ़ें -

ये भी पढ़ें -

Published on:
29 Nov 2017 08:59 am
Also Read
View All