अहमदाबाद

गुजरात: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर फैक्ट्री में दफनाया, 2 साल पहले लापता युवक की गुत्थी सुलझी

Jamnagar murder mystery : जामनगर शहर के दरेड इलाके में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी और फिर उसकी लाश को फैक्ट्री के अंदर एक गड्ढे में दफना दिया।
2 min read
Jamnagar murder mystery
मृतक जिग्नेश मावड़िया (फाइल फोटो)

अहमदाबाद। जामनगर शहर के दरेड इलाके में शिवम पार्क इंडस्ट्रियल साइट से दो साल पहले लापता हुए युवक की सनसनीखेज मर्डर मिस्ट्री सामने आई है। शुरुआती पुलिस जांच के मुताबिक, एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी और फिर उसकी लाश को फैक्ट्री के अंदर एक गड्ढे में दफना दिया।

जानकारी के मुताबिक, मृतक जिग्नेश मावड़िया और उसकी पत्नी पृथ्वी के बीच लंबे समय से पारिवारिक झगड़ा चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, महिला का आरोप है कि उसका पति उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। इसी दौरान महिला की मुलाकात नीलेश से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। बाद में जांच में पता चला कि दोनों ने जिग्नेश की हत्या की साजिश रची थी।

शराब में विषाक्त मिलाकर पिलाई दिया

जांच में पता चला कि नीलेश ने जिग्नेश को पार्टी के बहाने अपनी फैक्ट्री में बुलाया था। वहां शराब में विषाक्त मिलाकर पिला दी, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने एक और व्यक्ति की मदद से फैक्ट्री के अंदर करीब 10 फीट गहरा गड्ढा खोदा और शव को दबा दिया। पुलिस का कहना है कि सबूत मिटाने की यह कोशिश दो साल से कामयाब हो रही थी। पूरा मामला तब सामने आया जब मृतक के भाई अशोक मावड़िया ने सिटी बी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

परिवार को गुमराह किया कि जिग्नेश ऑस्ट्रेलिया में है

परिवार पिछले दो साल से जिग्नेश से संपर्क करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसकी पत्नी हमेशा कहती थी कि वह ऑस्ट्रेलिया में काम करता है और कंपनी के नियमों की वजह से फोन पर बात नहीं कर सकता।

यह भी वीडियो देखें:

ऐसे हुआ खुलासा

पुलिस ने बताया कि हाल ही में, परिवार के एक सदस्य के ऑस्ट्रेलिया जाने के कार्यक्रम के दौरान जिग्नेश से फिर से संपर्क किया गया। इस बीच, पत्नी पर शक गहराने पर पुलिस कार्रवाई का जिक्र हुआ, इसके बाद उसने हत्या की बात कबूल कर ली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी के मामले में हत्या की धारा जोड़कर जांच शुरू की।

फैक्ट्री में खुदाई

फिलहाल, एसीपी प्रतिभा, एलसीबी और स्थानीय पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में मौके पर कार्रवाई शुरू की गई। फैक्ट्री में मशीनरी की मदद से खुदाई करके मृतक के शव या उसके बचे हुए हिस्से को ढूंढने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू की है।

Updated on:
30 Jul 2026 11:25 am
Published on:
30 Jul 2026 11:11 am