अजमेर

807 वां उर्स…कुछ यूं होंगे बंदोबस्त, नहीं होगी जायरीन को तकलीफ

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
• •
Updated: 3 Mar 2019, 2:16 PM IST
ajmer urs 2019
ajmer urs 2019

अजमेर.

संभागीय आयुक्त एल. एन. मीना ने कहा कि सूफी संत ख्वाजा माईनुद्दीन चिश्ती के 807 वें उर्स के लिए पानी, बिजली, सडक़, सुरक्षा एवं अन्य सभी इंतजाम समय पर पूर्ण कर लिए जाएं तथा सभी विभाग मुस्तैदी से कार्य करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वाह करें।

संभागीय आयुक्त ने कलक्टर कार्यालय सभागार में आयोजित सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 807 वें उर्स में किए जाने वाले प्रशासनिक इंतजामों एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक में यह बात कही। उन्होंने कहा कि उर्स में समस्त व्यवस्थाएं समयबद्धता एवं आपसी समन्वय के साथ सुनिश्चित करें। यह अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का मेला है। जिसे भव्यता प्रदान करते हुए जायरीनों की सुविधाओं का ध्यान रखें।

चले नियमित सफाई

उन्होंने नगर निगम को निर्देशित किया कि कायड विश्राम स्थली एवं मेला क्षेत्र में सफाई यवस्था सतत् रूप से चले। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड पर भी पुख्ता व्यवस्था हो। उन्होंने कचरा समय पर उठाने, आवारा जानवरों को रात्रि में ही पकडऩे के निर्देश दिए।

करें कैमरे से मॉनिटरिंग

संभागीय आयुक्त ने कहा कि मेला क्षेत्र में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जाए। विश्राम स्थली एवं दरगाह में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। पुलिस का नियंत्रण कक्ष इस दौरान 24 घण्टे कार्य करेगा। भीड़ नियंत्रण के लिए जुम्मे की नवाज पर धानमण्डी एवं निजाम गेट के पास वरिष्ठ अधिकारी लगाए जाएं। मेले में कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है। असामाजिक तत्वों को भी पाबंद करें। उन्होंने बीएसएनएल के अधिकारी को निर्देश दिए कि मेले के दौरान दरगाह क्षेत्र में सही नेटवर्क मिल सकेए की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

बताएं क्या हैं यातायात साधन

उन्होंने परिवहन अधिकारी से कहा कि विश्राम स्थलीए रेलवे एवं बस स्टैण्डों पर यातायात व्यवस्था संबंधी जानकारी प्रदर्शित की जाए साथ ही टैम्पों एवं बसों में यात्रियों से लिए जाने वाले किराए की सूची भी दरों का निर्धारण कर जगह -जगह प्रदर्शित की जाए। तारागढ़ पर जाने वाले वाहनों पर नियंत्रण रखने तथा परिवहन नियमों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

Published on: