अजमेर

दरगाह दीवान को पाकिस्तान से मिल रही हैं धमकियां, अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद दिया था यह बयान

ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह के दीवान सैयद जैनुअल आबेदीन अली खान को पाकिस्तान से धमकी भरे संदेश मिल रहे हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Aug 2019, 7:52 PM IST
Ajmer Dargah Dewan

अजमेर। ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह के दीवान सैयद जैनुअल आबेदीन अली खान को पाकिस्तान से धमकी भरे संदेश मिल रहे हैं। दरगाह दीवान ने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की तारीफ करते हुए इसे भारत सरकार का ऐतिहासिक फैसला बताया था।

दीवान की इस प्रतिक्रिया के बाद से उन्हें धमकी भरे मैसेज भेजे जा रहे हैं। हालांकि दरगाह दीवान ने फिलहाल इस मामले में कोई शिकायत पुलिस में नहीं दी है। उनका कहना है कि इस तरह की धमकियों से उनकी राष्ट्र भक्ति पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

इस तरह की मिली है धमकियां
दरगाह दीवान को पाकिस्तान के कुछ लोगों ने वॉइस और ऑडियो मैसेज भेजे हैं। इसमें उन्होंने दरगाह दीवान को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और आरएसएस का एजेंट बताते हुए कहा है कि दीवान ने ऐसे बयान देकर पाकिस्तानियों का दिल तोड़ा है।

साथ ही पाकिस्तान सरकार से अपील की है कि ऐसे व्यक्ति को कभी पाकिस्तान का वीजा नहीं दिया जाए। एक व्यक्ति ने अमरीका से मैसेज भेज कर कहा है कि अब अगर अमरीका आओ तो सोच समझ कर आना।

इनका कहना है
इस तरह की धमकियों से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं मेरे बयान पर कायम हूं।

-जैनुअल आबेदीन, दरगाह दीवान

Published on: