29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निकाय चुनाव से पहले सरकार करेगी बम्पर तबादले, बड़ी संख्या में बदलेंगे IAS और RAS

Rajasthan Nagar Nikay Election 2019: निकाय चुनावों से पहले सरकार ब्यूरोक्रेसी में भारी फेरबदल की तैयारी में जुट गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 12 Aug 2019, 6:41 PM IST

Rajasthan Nagar Nikay Election 2019

जयपुर। निकाय चुनावों से पहले सरकार ब्यूरोक्रेसी में भारी फेरबदल की तैयारी में जुट गई है। विधानसभा सत्र खत्म हो चुका है, ऐसे में उम्मीद की ज रही है कि जल्द ही आईएएस और आरएएस अधिकारियों के ट्रांसफर की लंबी सूची जारी होगी। इसमें कई जिलों के कलेक्टर, एडीएम और एसडीएम बदले जाएंगे। साथ ही कई विभागों को नए मुखिया भी मिल सकते हैं।

लोकसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस विधायकों और मंत्रियों ने हार के लिए ब्यूरोक्रेसी पर ठीकरा फोड़ा था। विधायकों का कहना था कि ब्यूरोक्रेसी सही ढंग से काम नहीं कर रही है। सरकार की योजनाओं का जनता को लाभ नहीं मिल रहा है। इसी वजह से कांग्रेस को हार झेलनी पड़ी। इसके बाद विधानसभा सत्र शुरू हो गया और सरकार तबादले नहीं कर पाई।

सत्र के दौरान ही भरतपुर सहित कई जिलों में जनप्रतिनिधियों और ब्यूराक्रेसी के बीच चल रही तल्खी भी सामने आई। ऐसे में सरकार बड़ी संख्या में तबादलों करने में जुटी है। इसमें विधायकों और जनप्रतिनिधियों की ओर से दिए गए नामों पर भी विचार किया जा रहा है।

निकाय चुनावों के मद्देनजर सरकार विश्वस्त अधिकारियों को ही चुनाव वाले जिलों में लगाएगी। ताकि चुनावों से पहले सरकारी योजनाओं को गति दी जा सके। सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि सर्वाधिक तबादले कलेक्टर, एडीएम और एसीडएम के होंगे। संघ विचारधारा के अधिकारी लगने की शिकायतें भी सरकार को मिली हैं, ऐसे में सरकार ऐसे नामों को लेकर भी गंभीर है।

बहरहाल कांग्रेस सरकार बनने के बाद ही राज्य में तबादलों का दौर शुरू हो गया था। शुरुआती दौर में ही मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने अपने हिसाब से अधिकारी लगवाए। मगर अब कई प्रभारी मंत्री ही इन अधिकारियों को लेकर शिकायतें करने लगे हैं। निकाय चुनाव सिर पर हैं, ऐसे में सरकार कोई रिस्क नहीं उठाना चाहती। जल्द ही तबादला सूची जारी कर सरकार इन शिकायतों को खत्म करेगी।