29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रधानमंत्री मोदी ने अनुच्छेद 370 हटाकर किया वादा पूरा- दरगाह दीवान

ख्वाजा मोइनूद़दीन हसन चिश्ती की दरगाह के दीवान (dargha diwan) सैयद जैनुअल आबेदीन अली ने कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले को ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता से जो वादा किया था वह पूरा करके दिखाया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Jai Makhija

•

Updated: 5 Aug 2019, 3:42 PM IST

Ajmer Dargah diwan told that removing article 370 is good for kashmir

अपने निवास पर मीडिया से बातचीत के दौरान दरगाह दीवान सैयद जैनुअल आबेदीन अली

फैसला ऐतिहासिक- राजनैतिक पार्टियों ने स्वार्थ की वजह से था अटकाया मामला
अजमेर. ख्वाजा मोइनूद़दीन हसन चिश्ती की दरगाह के दीवान (dargha diwan) सैयद जैनुअल आबेदीन अली ने कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले को ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता से जो वादा किया था वह पूरा करके दिखाया है। इसके लिए देश की संसद, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री बधाई के पात्र है।

दरगाह दीवान ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अनुच्छेद 370 पिछले 70 साल से विवादास्पद रहा है। 1949 में इसे अस्थाई तौर पर जोड़ा गया था । समय समय पर इसे हटाने की आवाज आती रही लेकिन कांग्रेस सहित अन्य राजनैतिक पार्टियों ने अपने स्वार्थ के कारण इस मसले को अनावश्यक रुप से अटकाए रखा। उन्होने कहा कि देश और विदेशों में रहने वाले मुसलमान और देश की जनता भी इस फैसले को लेकर सरकार के साथ है।