अजमेर

महाकुंभ पर फारूक अब्दुल्ला ने कही शानदार बात, जानिए क्या बोले

Farooq Abdullah Statement : अजमेर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ पर कही शानदार बात। जानिए क्या बोले-
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Jan 2025, 6:10 PM IST
Ajmer Farooq Abdullah said Something Great on Maha Kumbh You Shocked After Reading it

Farooq Abdullah Statement : अजमेर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ पर बड़ा बयान दिया। महाकुंभ पर फारूक अब्दुल्ला ने बहुत शानदार बात कही। महाकुंभ 2025 पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा, यह अच्छी बात है। यह सदियों से आयोजित हो रहा है। हर 12 साल बाद महाकुंभ होता है। गंगा मां में डुबकी लगाने वालों को हमारी शुभकामनाएं हैं।

भारत एक खूबसूरत बाग है, जहां नफरत की कोई जगह नहीं

शुक्रवार को ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह की जियारत के बाद पत्रकारों से बातचीत में इंडिया गठबंधन में विरोधाभास के सवाल पर फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि देशहित में गठबंधन जरूरी है। भारत एक खूबसूरत बाग है, जहां नफरत की कोई जगह नहीं है। हमें इस बाग को सुरक्षित और भावी पीढ़ी के लिए बचाना है। इंडिया गठबंधन उसी प्रयास में लगा है।

25 जनवरी को देश के रेल नेटवर्क से जुड़ेगा कश्मीर

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में रेल नेटवर्क जरूरी है। 25 जनवरी को कश्मीर देश के रेल नेटवर्क से जुड़ेगा। मैं उस ट्रेन का पहला मुसाफिर बनूंगा तो श्रीनगर तक यात्रा करेगा। यह राज्य की तरक्की, पर्यटन और सुरक्षा के लिए अहम है।

अजमेर जाते वक्त हुआ था हादसा

दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार को दौसा के भांडारेज में फारूक अब्दुल्ला के काफिले में शामिल गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। नीलगाय के सामने आने से दिल्ली पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। कार में चार सुरक्षाकर्मी सवार थे, जिनमें से दो के मामूली चोट आई।

Updated on:
18 Jan 2025, 6:10 PM IST
Published on: