अजमेर

Good News : अजमेर में खुलेगा पहला निजी मेडिकल कॉलेज, राज्य सरकार से हुआ MoU

Good News : राइजिंग राजस्थान के तहत अजमेर में व्यास फाउंडेशन और राज्य सरकार के बीच एमओयू हुआ। फाउंडेशन अजमेर में निजी मेडिकल कॉलेज और प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना करेगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Nov 2024, 5:06 PM IST
Ajmer First Private Medical College Opened Soon MoU signed with Rajasthan Government

Good News : राइजिंग राजस्थान के तहत अजमेर में व्यास फाउंडेशन और राज्य सरकार के बीच एमओयू हुआ। फाउंडेशन अजमेर में निजी मेडिकल कॉलेज और प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना करेगा। संस्थान 600 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। इससे 1100 लोगों को रोजगार मिलेगा। चिकित्सा विभाग के सचिव अम्बरीश कुमार और व्यास फाउंडेशन के तरफ से प्रबंध निदेशक नरेश राघानी ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

सम्राट पृथ्वीराज चौहान मेडिकल कॉलेज में होंगे करीब 650 बेड

नरेश राघानी ने बताया कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान मेडिकल कॉलेज में करीब 650 बेड होंगे। इसमें 150 विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा। प्राइवेट यूनिवर्सिटी में विभिन्न पाठ्यक्रम चलेंगे। हेल्थ सेक्टर में व्यास फाउंडेशन पहले से कई संस्थान संचालित कर रहा है। इनमें जोधपुर में मेडिकल कॉलेज और अन्य संस्थाएं शामिल हैं। अब अजमेर में चिकित्सा शिक्षा का विस्तार किया जाएगा।

पहला निजी मेडिकल कॉलेज

अजमेर में राज्य सरकार का जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज है। इसके अलावा कोई अन्य निजी मेडिकल संस्थान नहीं है। व्यास फाउंडेशन के तत्वावधान में अजमेर का पहला निजी मेडिकल कॉलेज खुलेगा। इससे निजी क्षेत्र के लिए चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में नवाचार हो सकेंगे।

Updated on:
15 Nov 2024, 5:06 PM IST
Published on: