अजमेर

Ajmer Lok Sabha Election 2019 Live Update: भले बढ़ रही सूरज की तपन, आप देखें वोटर्स की लगन

लोगों के लिए टेंट में कुर्सियां और टेबल लगाए गए हैं। लोगों के लिए पानी-चाय की व्यवस्था भी की गई है।

less than 1 minute read
Apr 29, 2019
Lok sabha election 2019 ajmer
Lok sabha election 2019 ajmer

अजमेर. लोकसभा चुनाव के तहत अजमेर संसदीय क्षेत्र में मतदान जारी है। मतदाता घरों से निकलकर बूथ पर पहुंच रहे हैं। भले ही तापमान का ग्राफ 42 डिग्री तक पहुंच गया है, लेकिन लोगों में मतदान का उत्साह कायम है। भट्टी की तरह तपन के बावजूद लोगों का बूथों पर वोट डालने का सिलसिला जारी है।

सोमवार सुबह से ही गर्मी बनी हुई है। सुबह 11 बजे ही तापमान 35 डिग्री के आसपास पहुंच गया। दोपहर 1 बजे तक सूरज ने आग उगलनी शुरू कर दी। पारा उछलकर 42 डिग्री पर पहुंच गया है, लेकिन लोगों का मतदान के प्रति जुनून बरकरार है। झुलसाने वाली धूप के बावजूद बूथों पर मतदान जारी है।

कहीं टेंट तो कहीं शानदार इंतजाम
अधिकांश बूथ पर टेंट लगाए गए हैं। लेकिन आदर्श बूथ सबसे शानदार हैं। यहां लोगों के लिए टेंट में कुर्सियां और टेबल लगाए गए हैं। लोगों के लिए पानी-चाय की व्यवस्था भी की गई है।

किन्नरों ने किया मतदान
लाखन कोटड़ी क्षेत्र में किन्नरों ने भी उत्साह से मतदान किया। उन्होंने मतदान के बाद सेल्फी ली और फोटो भी खिंचवाए।लाखन कोटड़ी के बंबइया चौक स्थित केंद्र पर किन्नर उत्साह से मतदान करने पहुंचे। यहां मतदान को लेकर किन्नर समुदाय में विशेष उत्साह दिखा। पिछले दिनों जिला प्रशासन ने स्वीप अभियान के दौरान किन्नरों से वोट देने की अपील भी की थी।

Updated on:
29 Apr 2019 12:50 pm
Published on:
29 Apr 2019 01:05 pm