
hot temprature in ajmer
अजमेर.
लोकसभा चुनाव के तहत अजमेर संसदीय क्षेत्र में मतदान जारी है। मतदाता घरों से निकलकर बूथ पर पहुंच रहे हैं। जिले में 30 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हो चुका है। बूथ पर कतारें देखी जा सकती हैं। लेकिन सूरज की तपन भी बढ़ रही है। लोगों को इससे परेशानियां हो रही हैं।
जिले के किशनगढ़, नसीराबाद, मसूदा, केकड़ी, पुष्कर, अजमेर उत्तर, अजमेर दक्षिण और दूदू विधानसभा क्षेत्र में चुनाव जारी है। धूप का अब असर दिखने लगा है। गर्मी से बचने के लिए बूथ पर टेंट भी लगाए गए हैं, लेकिन तेज धूप से लोग बचते भी दिख रहे हैं। दोपहिया वाहनों पर लोग मुंह पर कपड़ा लपेटकर बूथ पर पहुंच रहे हैं। कई लोग चौपहिया वाहनों में भी पहुंचते देखे जा सकते हैं।
किन्नरों में उत्साह
लाखनकोटड़ी क्षेत्र में किन्नरों ने भी उत्साह से मतदान किया। उन्होंने मतदान के बाद सेल्फी ली और फोटो भी खिंचवाए।लाखन कोटड़ी के बंबइया चौक स्थित केंद्र पर किन्नर उत्साह से मतदान करने पहुंचे। यहां मतदान को लेकर किन्नर समुदाय में विशेष उत्साह दिखा। पिछले दिनों जिला प्रशासन ने स्वीप अभियान के दौरान किन्नरों से वोट देने की अपील भी की थी।
Published on:
29 Apr 2019 12:24 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
