अजमेर

Ajmer News: आनासागर झील किनारे मिला महिला का शव, रोडवेज बस में जयपुर से अजमेर आई थी विवाहिता

महिला का शव आनासागर झील किनारे जेटी पर मिला। शव की तलाशी में रोडवेज बस का टिकट व डॉक्टर की पर्ची मिली।
less than 1 minute read
Aug 24, 2025
ana sagar women
Photo- Patrika

अजमेर. आनासागर झील किनारे जेटी पर शनिवार को महिला का शव मिला। राहगीरों की सूचना पर क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सिविल डिफेंस की टीम ने शव को झील से बाहर निकाला।

रोडवेज बस का टिकट व डॉक्टर की पर्ची मिली

क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस के हैड कांस्टेबल धर्मराज ने बताया कि 48 श्याम कॉलोनी निकट हरदेव कॉलोनी राम मंदिर बस स्टैंड सांगानेर बी-टू बाईपास जयपुर निवासी सरिता देवी (35) पत्नी गौरव गुप्ता शनिवार को रोडवेज बस से अजमेर पहुंची थी। महिला का शव आनासागर झील किनारे जेटी पर मिला। शव की तलाशी में रोडवेज बस का टिकट व डॉक्टर की पर्ची मिली। पर्ची में लिखे मृतका के पिता सुरेश अग्रवाल के फोन नंबर पर संपर्क कर पुलिस ने घटना की सूचना दी।

बीमारी के कारण तनावग्रस्त

मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि सरिता बीमारी को लेकर तनाव व अवसाद में रहती थी। दवाई का कुछ असर नहीं हो रहा था। शनिवार सुबह वह घर से बिना बताए निकल गई। कई जगह तलाशने के बाद भी सुराग नहीं मिला। क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस ने शव को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। सिविल डिफेंस कर्मचारी सलमान खान, दिनेश सेन व प्रेम सिंह रावत और अन्य ने शव को झील से निकाला।

Updated on:
24 Aug 2025 11:07 am
Published on:
24 Aug 2025 11:07 am