अजमेर

Ajmer Weather: सुबह मंडराए बादल, धूप-छांव का दौर

बादल और सूरज में धूप-छांव शुरू हो गई है। जिले में पिछले आठ दिन से कहीं भी बारिश नहीं हुई। मानसून की सुस्ती नहीं टूट रही है।

2 min read
Jul 15, 2019
weather change in ajmer
weather change in ajmer

अजमेर

बादलों की टुकडिय़ा सोमवार सुबह मुंह चिढ़ाती रहीं। हवा चलने से कुछ राहत मिली। धूप निकलते ही मौसम (weather in ajmer) में गर्मी हो गई है। पिछले आठ दिन से अजमेर शहर और जिले में कहीं बरसात नहीं हुई है।

सुबह से ही आसमान पर बादलों की टुकडिय़ां दिखी। हवा चलने और बादलों के चलते ठंडक भी रही। मौसम खुशनुमा रहा। धूप निकलने के साथ गर्माहट हो गई है। बादल और सूरज में धूप-छांव शुरू हो गई है। जिले में पिछले आठ दिन से कहीं भी बारिश नहीं हुई। मानसून की सुस्ती नहीं टूट रही है। पिछले तीन-चार दिन से अधिकतम तापमान (temprature) 33 से 35 और न्यूनतम 24.2 से 28 डिग्री के बीच बना हुआ है।

आठ दिन से नहीं हुई बारिश

पिछले सप्ताह 5 से 7 जुलाई तक जिला झमाझम बरसात से तरबतर हुआ था। कई जगह पानी उफन पड़ा था। 8 जुलाई से मानसून (monsoon) सुस्त हो गया है। जिले में कहीं झमाझम बारिश या टपकी-टपकी भी नहीं हुई है धूप-छांव और तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ है। बीते आठ दिन में 5 मिलीमीटर बरसात भी नहीं हो पाई है।

जिले में 1 जून से अब तक बारिश (मिमी में)
अजमेर 134, श्रीनगर 51, गेगल 24, पुष्कर 87, गोविन्दगढ़ 38, बूढ़ा पुष्कर 26, नसीराबाद 44, पीसांगन 74, मांगलियावास 26, किशनगढ़ 60, बांदरसींदरी 17, रूपनगढ़ 126, अरांई 93, ब्यावर 161, जवाजा 98, टॉडगढ़ 113, सरवाड़ 105, गोयला 113, केकड़ी 117, सावर 35, भिनाय 54, मसूदा 38, बिजयनगर 48, नारायणसागर 41

इन जलाशयों में पानी (फीट में)

आनासागर 12.5, फॉयसागर 2.2, पुष्कर 4.3, अजगरा 3.6, ताज सरोवर अरनिया 8.6, खानपुरा 3.6, जवाजा 3.4, बूढ़ा पुष्कर 6.6, बांके सागर 1.8

जिले में खाली पड़े हैं यह जलाशय
ऊंटड़ा, रामसर, बीर, फूलसागर कायड़, रूपनगढ़, शिवसागर न्यारा, फूलसागर जालिया, राजियावास मकरेड़ा, गोविंदगढ़, मदन सरोवर धानवा, मूंडोती, पारा प्रथम और पारा द्वितीय, लसाडिय़ा, बसूंदनी, नाहर सागर पीपलाज, लोरडी सागर, नारायण सागर खारी, डेह सागर बड़ली, न्यू बरोल, मान सागर जोताया और अन्य

Updated on:
13 Jul 2019 09:35 am
Published on:
15 Jul 2019 07:45 am