30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

weather in ajmer: तेज धूप और गर्मी छुड़ा रही पसीने

पिछले सप्ताह बरसात का दौर कुछ धीमा पड़ते ही सूरज तमतमाने लगा है। धूप में तीखापन और गर्माहट बढ़ती जा रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 13 Jul 2019, 7:44 AM IST

weather in ajmer

weather in ajmer

अजमेर

जाते आषाढ़ में गर्मी बनी हुई है। तेज धूप जमकर सता रही है। शनिवार सुबह से ही मौसम में गर्मी परेशान किए हुए है। आसमान में बादलों की टुकडिय़ां दिखी पर खास फर्क नहीं पड़ा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंच चुका है। लगातार छठे दिन जिले में कहीं बारिश नहीं हुई।

अलसुबह हवा चलने से कुछ राहत रही। लेकिन धूप में निकलते ही मौसम में बदलाव हो गया है। पिछले सप्ताह बरसात का दौर कुछ धीमा पड़ते ही सूरज तमतमाने लगा है। धूप में तीखापन और गर्माहट बढ़ती जा रही है । बारिश नहीं होने से दोपहर में लोग छायादार स्थानों और पेड़ों के नीचे बैठे देखे जा सकते हैं। सुबह से शाम तक मौसम में गर्मी का असर बना हुआ है। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक जा पहुंचा है।

read more: बरसात के बाद सडकों पर हुए गड्ढे

मानसून के 79 दिन और

मौसम और सिंचाई विभाग मानसून की अवधि 1 जून से 30 सितम्बर तक मानते हैं। इस दौरान होने वाली बरसात का पानी खेती और पेयजल के काम आता है। लिहाजा इस साल के मानसून के महज 79 दिन और बचे हैं। मालूम हो कि जिले की औसत बरसात 550 मिलीमीटर है। सिंचाई विभाग के अनुसार अब तक करीब 85 मिलीमीटर बारिश ही हुई है।

read more: special news: अजमेर में ताबड़तोड़ बारिश से बढ़ी मारवाड़ की खुशी

यूं बढ़ा तापमान
8 जुलाई-34.6

9 जुलाई-35.7
10 जुलाई-36.0

11 जुलाई-36.2

12 जुलाई-37.0