अजमेर

Alert: अब सिर्फ पढ़ाई..स्टूडेंट रहेंगे इन एग्जाम में बिजी

सालाना एवं विभिन्न प्रवेश और प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन होगा।
2 min read
• •
Updated: 7 Jan 2020, 9:52 AM IST
annual and competitive exam
annual and competitive exam

रक्तिम तिवारी/अजमेर.

आने वाले चार महीने तक विद्यार्थी पढ़ाई में व्यस्त (busy in exam) रहेंगे। इस दौरान सालाना एवं विभिन्न प्रवेश और प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन होगा। साथ ही परीक्षाओं के नतीजे भी जारी होंगे।

सीबीएसई (cbse) की प्रायोगिक परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। इसके बाद दसवीं और बारहवीं की वार्षिक परीक्षाएं 15 फरवरी से प्रारंभ होंगी। महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (mdsu ajmer) के नॉन कॉलेजिएट और नियमित विद्यार्थियों की परीक्षाएं भी फरवरी अंत या मार्च में शुरू होंगी। इसके बाद स्नातकोत्तर स्तर की परीक्षाएं मार्च के दूसरे पखवाड़े लॉ और बीएड की परीक्षाए अप्रेल से शुरू होंगी।

अप्रेल में जेईई मेन का दूसरा चरण
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जेईई मेन्स (jee main)का पहला चरण 9 जनवरी तक चलेगा। इसके बाद दूसरे चरण की परीक्षा अप्रेल में होगी। पहले चरण की परीक्षा में करीब 11 लाख 18 हजार विद्यार्थी शामिल हुए हैं। दूसरे चरण की परीक्षा में इतने ही विद्यार्थियों (students) के बैठने के उम्मीद है।

17 मई को जेईई एडवांस परीक्षा
आईआईटी दिल्ली के तत्वावधान में 17 मई को जेईई एडवांस (jee advance) परीक्षा होगी। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले 2.40 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों को देश के विभिन्न आईआईटी (IIT) में प्रवेश मिलेंगे। यह परीक्षा ऑनलाइन कराई जाएगी। इसका रिजल्ट मई अंत या जून में जारी होगा।

मई में नीट परीक्षा
मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET) मेडिकल और डेंटल कॉलेज में प्रवेश के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 3 मई को दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक नेशनल एलिजिबिलिटी कम एन्ट्रेंस टेस्ट (नीट) कराएगा। परीक्षा का परिणाम मई अंत या जून में जारी होगा। इसके आधार पर विद्यार्थियों को मेडिकल और डेंटल कॉलेज में दाखिले मिलेंगे।

Updated on:
7 Jan 2020, 9:52 AM IST
Published on: