31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
RPSC: प्राध्यापक भर्ती के 264 पदों के लिए भरें फार्म
Play video

RPSC: प्राध्यापक भर्ती के 264 पदों के लिए भरें फार्म

संशोधित वर्गीकरण (वर्गवार) के तहत छह विषयों में 264 पद शामिल करते हुए सूचना जारी की है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 6 Jan 2020, 8:20 PM IST

अजमेर.

राजस्थान लोक सेवा आयोग (rpsc ajmer) ने संस्कृत शिक्षा विभाग (sanskrit education dept) में प्राध्यापक (विद्यालय) के पदों पर दोबारा आवेदन मांगे हैं। अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और विशेष योग्यजन को आरक्षण (reservation) देने के बाद छह विषयों में 264 पदों की बढ़ोतरी हुई है। अभ्यर्थी 13 से 27 जनवरी तक ऑनलाइन फार्म भर सकेंगे।

Read More: Fraud: दरगाह की इस कमेटी में हुआ गबन, हड़प लिए लाखों रुपए

सचिव रेणु जयपाल ने बताया कि कार्मिक विभाग (dept of personnel) के 23 जून 2019 के पत्रानुसार प्रक्रियाधीन भर्तियों में अति पिछड़ा वर्ग (MBC) को पांच प्रतिशत, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWC) को 10 प्रतिशत और विशेष योग्यजन (PH) को 4 प्रतिशत आरक्षण संबंधित प्रावधान लागू किया गया है। विभाग से प्राप्त नवीन संशोधित वर्गीकरण (वर्गवार) के तहत छह विषयों में 264 पद शामिल करते हुए सूचना जारी की है। अभ्यर्थी 13 जनवरी से ऑनलाइन फार्म (online form) भर सकेंगे।

Read More: Jee Main 2020: students ले सकेंगे जेईई मेन ओएमआर की फोटो प्रति

जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में अनारक्षित श्रेणी में आवेदन किया है, वे 19 फरवरी 2019 की अधिसूचना के आधार पर आर्थिक रूप से कमजोर के तहत आरक्षण (reservation) के पात्र होंगे। ऐसे अभ्यर्थी 7 से 16 फरवरी तक अपनी श्रेणी के संबंध में ऑनलाइन फार्म में आवश्यक संशोधन (correction) कर सकेंगे।

Read More: सर्दियों में खूब खाओ सेहत बनाओ-मटर से भी सस्ता हुआ अनार

विषय और पद (आयोग के अनुसार)
हिंदी-46, अंग्रेजी-48, व्याकरण-52, सामान्य व्याकरण-58, साहित्य-56, इतिहास-4

Read More: Cold Ajmer: छाए बादल, बर्फीली हवा और ठंडक

विद्यार्थी ले सकेंगे जेईई मेन की ओएमआर

विद्यार्थी जेईई मेन-2020 की ओएमआर एवं गणना शीट की फोटो प्रति ले सकेंगे। परिणाम जारी होने के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी विद्यार्थियों को यह सुविधा प्रदान करेगा।जेईई मेन 2020 की प्रथम चरण की परीक्षा शुरू हो चुकी है। यह परीक्षा 11 जनवरी तक चलेगी। इसके बाद अप्रेल में परीक्षा का दूसरा चरण होगा। दोनों चरणों की परीक्षा के बाद परिणाम जारी होगा। उत्तीर्ण होने वाले 2.40 लाख अभ्यर्थी आईआईटी में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस परीक्षा देंगे।