31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Fraud: दरगाह की इस कमेटी में हुआ गबन, हड़प लिए लाखों रुपए

दरगाह थाना पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 6 Jan 2020, 10:20 AM IST

police arrest culprit

police arrest culprit

अजमेर. ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह (ajmer sharif) के खादिमों की संस्थान अंजुमन यादगार चिश्तिया शेखजादगान के पूर्व पदाधिकारियों के 75 लाख रुपए के गबन मामले में दरगाह थाना पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार (arrest) किया है।

Read More: संदेह के आधार पर कश्मीरी परिवार को करना पड़ा पुलिस के सवालों का सामना

अंजुमन यादगार (anjuman yadgar) के सचिव रहे डॉ.अब्दुल माजिद चिश्ती ने 11 जनवरी 2019 को दरगाह थाना में शिकायत दी थी। उन्होंने बतया कि अंजुमन के पूर्व सचिव हफीर्जुरहमान चिश्ती ने 6 लाख 50 हजार रुपए, पूर्व अध्यक्ष आरिफ मोहम्मद ने 3 लाख रुपए, कोषाध्यक्ष अजीम मोहम्मद चिश्ती ने 23 लाख 17 हजार 900, लियाकत अली ने 1.50 लाख, शफी मोहम्मद ने 6 लाख रुपए, अमजद हुसैन ने 1.40 लाख, तजम्मुल हुसैन ने 3.50 लाख, सरफराज मोहम्मद ने 76 हजार रुपए की चेक द्वारा निकासी की। अंजुमन चुनाव (anjuman election) 14 मार्च को संपन्न हो गए थे।

Read More:Illegal Drugs: अजमेर में नशे का जहरीला कारोबार, ड्रग्स देखकर हिली पुलिस

इसके बाद नई कार्यकारिणी ने कार्यभार संभाल लिया। 31 मार्च 2017 को सभी पदाधिकारियों ने खातों से रकम निकाल ली। मामला दर्ज होने के बाद दरगाह थाना के एसआई गुमानसिंह ने जांच की। पुलिस ने पूर्व कोषाध्यक्ष अजीम चिश्ती और सदर आरिफ मोहम्मद को गिरफ्तार भी किया। शफी मोहम्मद और लियाकत अली ने अग्रिम जमानत के लिए न्यायालय (court) की शरण ली। अदालत ने उन्हें इसका लाभ नहीं दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने जांच दरगाह थाना प्रभारी हेमराज मूंड को दी।

Read More: Police cops: ये टीम रखेगी अजमेर पर नजर, स्पेशल है इनकी working स्टाइल

पुलिस ने किया गिरफ्तार
दरगाह थाना प्रभारी हेमराज मूंड ने बताया कि अंजुमन यादगार के पूर्व सचिव डॉ.अब्दुल माजिद चिश्ती ने गबन मामले में शिकायत दी थी। इसके शफी मोहम्मद (shafi mohmmad)पुत्र अनवर मोहम्मद से पूछताछ की गई। बाद में इसे गिरफ्तार किया गया।

Read More:Theft Case: लोगों ने लगाई चोर की जोरदार धुनाई, कर दिया ये हाल