31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सर्दियों में खूब खाओ सेहत बनाओ-मटर से भी सस्ता हुआ अनार

मटर से भी सस्ता हुआ प्रदेश और गुजरात का देसी अनार आवक ज्यादा से गिरे भाव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 6 Jan 2020, 4:17 PM IST


ब्यावर. प्रदेश और गुजरात में इस बार पैदावार अच्छी होने से अनार के भाव गिर गए है। ज्यादा माल आने और डिमांड कम होने के कारण इन दिनों अनार मटर से भी सस्ता बिक रहा है। फल सब्जी मंडी और बाजार में जगह-जगह ठेलों पर बिक्री के लिए अनार के ढेर नजर आने लगे हैं और विक्रेता भावों की आवाज लगाते सुनाई दे रहे है।

फल सब्जी के होलसेल विक्रेता दुर्गा जगवानी ने गुजरात के डिसा और राजस्थान के जालौर, बालोतरा और भीनमाल से देसी अनार बिक्री के लिए ब्यावर आ रहा है। इन दिनों अच्छे अनार के होलसेल भाव 13 से 30 रुपए प्रति किलोग्राम है, जबकि 30 से 60 रुपए प्रति किलोग्राम रिटेल भाव बिक रहा है। इसी प्रकार फटे अनार की कमी इससे कम है, जबकि मटर के होलसेल भाव 35 से 40 रुपए है और रिटेल भाव 40 से 50 रुपए है।


25 क्विंटल रोज बिक रहा अनार

फल विक्रेता पीर मोहम्मद ने बताया कि बाजार में करीब 10 ठेलों पर अनार बेचा जा रहा है और हरेक ठेले वाला करीब 250 किलोग्राम अनार रोजाना बेच रहा है। ऐसे में ब्यावर शहर में रोज 25 क्विंटल अनार बिक्री हो रहे है। सुबह से दोपहर तक अच्छे अनार के भाव 30 से 60 रुपए प्रति किलोग्राम है, जबकि फटे हुए अनार के भाव जहां सुबह 25 रुपए प्रति किलोग्राम बिकना शुरू होते हैं और शाम ढलते ही यह भाव 15 रुपए प्रति किलोग्राम तक रह जाते है।

बीते दो तीन सालों में गिरने लगे भाव

फल विक्रेता मुरली त्रिलोकानी ने बताया कि बीते दो तीन साल से गुजरात और राजस्थान में अनार की अच्छी पैदावार हो रही है। माल ज्यादा होने और सर्दी अधिक होने से अनार फट जाता है। फटने के बाद अनार के खराब होने की संभावना भी अधिक हो जाती है। यह वजह है कि इन दिनों अनार के भाव काफी कम है।