30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
नानकाना साहब हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन
Play video

नानकाना साहब हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन

सिख और पंजाबी समाज के प्रतिनिधियों ने सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Baljeet Singh

•

Updated: 7 Jan 2020, 1:32 AM IST

अजमेर. पाकिस्तान में नानकाना साहब गुरुद्वारे पर पथराव और मुख्य ग्रंथी की पुत्री को अगवा कर जबरन विवाह कराने के मामले में राजस्थान पंजाबी महासभा और अजमेर सिंह सभा के तत्वावधान में कलक्ट्रेट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया। पदाधिकारियों ने अतिरिक्त कलक्टर सुरेश सिंधी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर पाकिस्तान सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया।

राजस्थान पंजाबी महासभा के अध्यक्ष राजेश टंडन व अजमेर सिंह सभा के अध्यक्ष अमरजीतसिंह छाबड़ा ने कहा कि पाकिस्तान करतारपुर कॉरिडोर खेल कर दोस्ती का नाटक कर रहा है जबकि वास्तिविकता यह है कि वहां अल्पसंख्यकों पर अत्याचार किया जा रहा है। नानकाना साहब गुरुद्वारे का नाम बदलने की धमकियां दी जा रही है। पेशावर में सिख समाज के युवक की हत्या कर दी गई। प्रदर्शन के दौरान सांसद भागीरथ चौधरी भी वहां पहुंचे उन्होंने शिष्टमंडल के साथ जाकर अतिरिक्त कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर सिख यूथ फैडरेशन के संयोजक राजू वालिया सहित अन्य मौजूद थे।