अजमेर

Shaheed Hemraj Jaat : भदूण का स्वास्थ्य केन्द्र होगा हेमराज के नाम पर

Shaheed Hemraj Jaat: भदूण के हाल ही में शहीद हुए सपूत हेमराज जाट के नाम पर भदूण के स्वास्थ्य केन्द्र का नाम होगा।
2 min read
• •
Updated: 25 Sep 2019, 12:54 PM IST
भदूण का स्वास्थ्य केन्द्र होगा हेमराज के नाम पर
भदूण का स्वास्थ्य केन्द्र होगा हेमराज के नाम पर


रूपनगढ़. समीपवर्ती ग्राम भदूण (bhadun) के हाल ही में शहीद हुए सपूत हेमराज जाट(Shaheed Hemraj jaat) के नाम पर भदूण के स्वास्थ्य केन्द्र (Bhadun's health center )का नाम होगा। पूर्व शिक्षा राज्य मन्त्री नसीम अख्तर इंसाफ(Nasim akhtar) ने बताया कि मंगलवार को उन्होंने इस सम्बन्ध में चिकित्सा मन्त्री रघु शर्मा (Medical Minister Raghu Sharma)से मांग की। नसीम ने चिकित्सा मन्त्री से कहा कि ग्राम के हेमराज जाट ने गत दिनों पाकिस्तान से लड़ते हुए अपना बलिदान दिया था। उस समय भी शर्मा से इस बारे में नसीम ने मांग की थी। शर्मा ने इस बारे में इंसाफ की मांग पर सकारात्मक जवाब देते हुए कहा कि सरकार इस बारे में जल्द ही निर्णय करेगी तथा भदूण के स्वास्थ्य केन्द्र का नाम शहीद हेमराज जाट स्वास्थ्य केन्द्र होगा।

इसी क्रम में इंसाफ ने बताया कि भदूण के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (Community Health Center) के रूप में क्रमोन्नत किया जाएगा। जल्द ही भदूण क्षेत्र के नागरिकों को यह सौगात मिलेगी और पूरे क्षेत्र के लिये उपयोगी सुविधा आरम्भ होगी। वर्तमान में केवल रूपनगढ़ ही क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र है। नसीम ने बताया कि चिकित्सा मन्त्री शर्मा ने इस बारे में कहा कि आगामी दिनों में भदूण के केन्द्र को क्रमोन्नत कर दिया जाएगा।

विधायकों ने सुने अभाव-अभियोग

श्रीनगर. श्रीनगर के खेड़ा चौराहा पर नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लाम्बा ने ग्रामीणों के अभाव अभियोग सुने। प्रधान सुनीता रावत के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बताया कि श्रीनगर से अजमेर रूट पर एक ही रोडवेज चल रही है। जिसका भी कोई समय निर्धारित नहीं होने से विद्यार्थियों को समय की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। इस पर उन्होंने विभाग के अधिकारी से वार्ताकर समस्या का उचित समाधान का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त सडक़ों की भी समस्या बताई।। इस दौरान के.के. जोशी, महावीर मेघवंशी, मेघराज रावत, अमरूद्दीन पंवार, रणजीत सिंह रावत, रामसिंह रावत आदि उपस्थित थे। इसी प्रकार पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत ने भी मंगलवार को बूबानी, भूडोल, नौलखा, लाडपुरा ओर मुहामी सहित आस-पास क्षेत्र का दौराकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।

Published on: