अजमेर

Ajmer News : भगवंत यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में विदेशी छात्र की दर्दनाक मौत, सूडान से अभिभावकों ने अजमेर आने में जताई असमर्थता

Ajmer News : राजस्थान के भगवंत यूनिवर्सिटी अजमेर में बी-फार्मेसी द्वितीय वर्ष में पढ़ रहे एक विदेशी छात्र की करंट लगने से मृत्यु हो गई है। इस जानकारी के बाद हॉस्टल परिसर में हड़कंप मच गया।

2 min read
फाइल फोटो पत्रिका

Ajmer News : राजस्थान के भगवंत यूनिवर्सिटी अजमेर में बी-फार्मेसी द्वितीय वर्ष में पढ़ रहे एक विदेशी छात्र की करंट लगने से मृत्यु हो गई है। इस जानकारी के बाद हॉस्टल परिसर में हड़कंप मच गया। मृतक छात्र के विदेश में रह रहे परिजनों से संपर्क किया गया है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से परिजनों ने अजमेर आने में असमर्थता जताई है। जिस वजह से पोस्टमार्टम के बाद अब विदेशी छात्र का अजमेर में ही अंतिम संस्कार होगा।

बताया जा रहा है कि भगवंत यूनिवर्सिटी अजमेर का मृतक विदेशी छात्र मोहम्मद इल्मुन्तसीर (22 वर्ष) सूडान (अफ्रीका) का रहने वाला था। मोहम्मद अरावली हॉस्टल-2 के फ्लैट नंबर 106 में रहता था। रविवार रात बाथरूम में वह इलेक्ट्रिक रॉड से पानी गर्म कर रहा था। संभवतः पानी में करंट से मोहम्मद को जोरदार झटका लगा। चीख सुनकर साथी छात्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने मोहम्मद को बेसुध पाया।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Teacher : बिना टीईटी नहीं मिलेगा प्रमोशन, शिक्षकों पर सुप्रीम कोर्ट की शर्तें लागू

जेएलएन अस्पताल के डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

इसके बाद साथी छात्र तुरंत हर​कत में आए। उसे लेकर जनाना अस्पताल गए जहां मना कर देने के बाद दूसरे अस्पताल गए। जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख हाथ खड़े कर दिए। आखिर में मोहम्मद को जेएलएन अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अनुमति के बाद होगा पोस्टमार्टम

सूचना के बाद क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया दिया। साथ ही सूडान दूतावास को आधिकारिक सूचना भेजी गई है। परिजनों की सहमति मिलने के बाद ही पोस्टमार्टम किया जाएगा। विदेशी नागरिक की मृत्यु की पोस्टमार्टम प्रक्रिया सामान्य से कुछ अलग है।

परिजनों से हुआ सम्पर्क, अजमेर आने में असमर्थता जताई

यूनिवर्सिटी के एसोसिएट डीन इंटरनेशनल, ईआर गुलजार अहमद ने बताया कि मृतक छात्र के परिजनों से संपर्क किया गया। पर उन्होंने अजमेर आने में असमर्थता जताई है। परिजनों की एनओसी मिलने पर यूनिवर्सिटी प्रशासन मुक्तिधाम माकड़वाली में छात्र का अंतिम संस्कार कराएगा।

ये भी पढ़ें

Pension Update : राजस्थान में पेंशन पर नया अपडेट, पेंशनर्स के सत्यापन व भुगतान पर मुख्य सचिव ने दिया नया आदेश

Updated on:
10 Feb 2026 12:58 pm
Published on:
10 Feb 2026 12:55 pm
Also Read
View All

अगली खबर