अजमेर

पुलिया से नीचे गिरकर पानी में डूबा बाइक सवार – परिवार पर टूटा दु:खों का पहाड़

निर्माणाधीन नेशनल हाइवे 79(National Highway 79) पर दिलवाड़ा के समीप रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सहित पुलिया(culvert) से नीचे गिरने पर पानी में डूबने से एक युवक की मौत(death) हो गई।
2 min read
• •
Updated: 17 Dec 2019, 12:46 PM IST
पुलिया से नीचे गिरकर पानी में डूबा बाइक सवार - परिवार पर टूटा दु:खों का पहाड़
पुलिया से नीचे गिरकर पानी में डूबा बाइक सवार - परिवार पर टूटा दु:खों का पहाड़

अजमेर / देरांठू. निर्माणाधीन नेशनल हाइवे 79 (National Highway 79) पर दिलवाड़ा के समीप रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सहित पुलिया (culvert) से नीचे गिरने पर पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस के अनुसार भिनाय थाना क्षेत्र अंतर्गत केरिया खुर्द निवासी मुकेश गोसाईं पुत्र गिरधारी अपने गांव से नारेली मोटरसाइकिल से जा रहा था। अज्ञात वैन ने राताखेड़ा के आगे पेट्रोल पम्प के समीप मुकेश की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे मुकेश मोटरसाइकिल समेत निर्माणाधीन पुलिया से नीचे जा गिरा।

पुलिया में पानी भरा होने से उसकी मौत हो गई। रात को कोहरा होने के कारण किसी को पता नहीं चल पाया और रातभर वह पुलिया के नीचे ही पड़ा रहा। सुबह राहगीरों से जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाकर नसीराबाद चिकित्सालय पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के चाचा गोपाल की रिपोर्ट पर अज्ञात वैन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजन को सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें : जीप से कुचल कर युवक की मौत

मसूदा. मसूदा थाना क्षेत्र के ग्राम मोयणा के पास सोमवार को जीप से कुचलकर बाइक सवार की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। मोयणा निवासी राकेश पुत्र लक्ष्मण एवं अशोक रावत मोटरसाइकिल से गांव से मसूदा आ रहे थे। इस दौरान सामने आई पिकअप से भिडं़त हो गई। जीप के टायर बाइक चला रहे राकेश के ऊपर से निकल गए। इससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा इतना भीषण था कि अशोक बाइक से उछल कर सडक़ के दूसरे किनारे पर जा गिरा। इस दौरान मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीणों ने घायल आशोक को मसूदा चिकित्सालय ले गए। जहां से ब्यावर के अमृतकोर चिकित्सालय में रेफर कर दिया। इधर हैड कांस्टेबल तेजमल गुर्जर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। राकेश परिवार का इकलौता सहारा था। उसकी मौत से परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

Updated on:
17 Dec 2019, 12:46 PM IST
Published on: