
नेशनल हाइवे पर भीषण हादसा: पुलिस से बचने के चक्कर में तीन वाहनों में जोरदार भिडंत, 3 की हालत गंभीर
बूंदी. हाइवे 52 पर बूंदी टनल के निकट सोमवार शाम पुलिस और परिवहन विभाग की कार्रवाई से बचने में तीन वाहनों में जोरदार भिड़ंत हो गई। इससे देर तक हाइवे पर वाहनों की आवाजाही थम गई। बाद में क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त हुए वाहनों को हटाया, तब यातायात बहाल हो सका। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टनल के बूंदी छोर पर यातायात पुलिस दल वाहनों की जांच कर रहा था। तालाबगांव छोर पर परिवहन विभाग की टीम खड़ी थी। यातायात पुलिस से लोडिंग टेम्पो, कार व अन्य वाहन रोक रखे थे। तभी जयपुर की ओर से आते सब्जियों से भरे ट्रक को परिवहन विभाग की टीम ने जांच के लिए रोकना चाहा, लेकिन ट्रक नहीं रुका।
ट्रक चालक गति बढ़ाकर ट्रक को दौड़ाता हुआ टनल से पार हो गया। आगे पुलिस को देखकर ट्रक चालक का संतुलन बिगड़ गया। उसने सड़क किनारे पुलिस जांच के लिए खड़े लोडिंग टेम्पो व कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेम्पो में रखे सामान सड़क पर फैल गए। कार और टेम्पो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना में टेम्पो सवार अकतासा निवासी दीपक सुमन, भीमराज चौधरी व ट्रक खल्लासी इटूंदा निवासी महेन्द्र कुमार गंभीर घायल हो गए। इन्हें बूंदी के जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां इलाज शुरू हुआ।
बंद हों पुलिस की मनमर्जी
जिला चिकित्सालय में भर्ती टेम्पो ड्राइवर के परिजनों ने कहा कि पुलिस मनमर्जी की जगह खड़ी होकर चालान काटने लग जाती है। टनल के निकट दुर्घटना स्थल होने के बावजूद पुलिस ने कई वाहनों को रोक रखा था। इसी का परिणाम रहा कि दुर्घटना में लोग घायल हो गए।
Read More: राजस्थान: कांग्रेस सरकार का विरोध के लिए कार्यकर्ता नहीं जुटा पाई भाजपा, धरने में गिनती के पदाधिकारी
कई बाइक सवार भी थे
दुर्घटना स्थल पर पुलिस ने चालान बनाने के प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि पहले भी कार्रवाई से बचने के लिए भारी वाहनों के चालकों ने गति बढ़ाई और सड़क किनारे खड़े लोगों की जान आफत में आ गई थी।
Published on:
17 Dec 2019, 12:17 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.