30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चों को स्कूल छोडऩे जा रहे बाइक सवार को मालवाहक ने लिया चपेट में, पिता की मौत, दो बच्चे घायल

नवागढ़ थाना के अंतर्गत ग्राम गोड़ी कला में मालवाहक ने बच्चों को स्कूल छोडऩे जा रहे बाइक सवार को ठोकर मार दी। मंगलवार सुबह हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पिता की मौके पर मौत हो गई। व
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बेमेतरा

•

image

Dakshi Sahu

•

Updated: 17 Dec 2019, 10:33 AM IST

बच्चों को स्कूल छोडऩे जा रहे बाइक सवार को मालवाहक ने लिया चपेट में, पिता की मौत, दो बच्चे घायल

बच्चों को स्कूल छोडऩे जा रहे बाइक सवार को मालवाहक ने लिया चपेट में, पिता की मौत, दो बच्चे घायल

बेमेतरा. नवागढ़ थाना के अंतर्गत ग्राम गोड़ी कला में मालवाहक ने बच्चों को स्कूल छोडऩे जा रहे बाइक सवार को ठोकर मार दी। मंगलवार सुबह हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पिता की मौके पर मौत हो गई। वहीं पीछे बैठे दोनों बच्चे दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए हैं। नवागढ़ पुलिस ने बताया कि मृतक युवक जैतपुरी गांव का रहने वाला धनु श्रीवास है। वह अपने दो बच्चों को सुबह बाइक से स्कूल छोडऩे जा रहा था तभी तेज रफ्तार मालवाहक ने उसे ठोकर मार दिया। (Road accident in Bemetara )

पिता की मौत के बाद बिलखते रहे बच्चे
मालवाहक की ठोकर से पिता की मौत के बाद दोनों बच्चे सड़क पर मदद के लिए बिलखते रहे। ग्रामीणों ने किसी तरह घायल एक बच्चे को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे उपचार के लिए मुंगेली जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। इधर एक घायल बच्चे का स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। मौत की खबर सुनते ही मृतक के परिवार में मातम छा गया।

मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस
नवागढ़ पुलिस आज सुबह हुए सड़क हादसे के बाद आरोपी मालवाहक चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की गई है। मृतक के शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।