अजमेर

BJP: धारा 370 खत्म करना फायदेमंद, बीजेपी जाएगी घर-घर समझाने

कई सियासी पार्टियां और राजनेता भ्रामक प्रचार में जुटी हैं। जबकि धारा 370 जम्मू-कश्मीर के लिए कलंक और विकास में बाधक थी।

2 min read
Sep 06, 2019
bjp mandal election
bjp mandal election

अजमेर. भाजपा (BJP) के बूथ और मंडल चुनाव तयशुदा समय पर होंगे। निकाय (local bodies) और पंचायती राज (panchayat election) चुनाव से पहले पार्टी प्रक्रिया पूरी कर लेगी। साथ ही धारा 370 (article 370) को लेकर जागरुकता अभियान (campaign) चलाया जाएगा. यह बात भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक सतीश पूनिया ने शुक्रवार को अजमेर में आयोजित बैठक में कही।

पूनिया ने कहा कि भाजपा आंतरिक लोकतंत्र (internal democracy) वाली पाटी है। पार्टी की रीति-नीति के तहत सदस्यता अभियान (membership campaign) पूरा हो चुका है। 59 लाख लोगों ने राजस्थान में मिस्ड कॉल (missed call) के जरिए सदस्यता हासिल की है। पार्टी सभी बूथ और मंडल के चुनाव कराएगी। इसके तहत बूथ-मंडल इकाई चुनाव (election) इसी महीने होंगे। जिलाध्यक्ष का चुनाव अक्टूबर में कराया जाएगा। इसके अलावा 14 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के जन्मदिन (birthday celebration) पर सेवा सप्ताह मनाया जाएगा। इस दिन पौधरोपण, रक्तदान, चिकित्सा शिविर लगाए जौएंगे।

अजमेर देहात प्रभारी कालूलाल गुर्जर (kalulal gurjar) ने कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार चुनाव प्रक्रिया होगी। इसके तहत सदस्यता अभियान की समीक्षा भी की जा रही है। बैठक में देहात जिलाध्यक्ष प्रो. बी. पी. सारस्वत, सांसद भागीरथ चौधरी, पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत, नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा, ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत, सदस्यता अभियान के देहात संयोजक ओमप्रकाश भडाणा और अन्य मौजूद रहे।

मंडल चुनाव अधिकारी नियुक्त
बैठक में अजमेर देहात मंडल चुनाव अधिकारी (election officer)नियुक्त किए गए। सदस्यता अभियान संयोजक भडाणा ने सभी मंडल अध्यक्षों से सदस्यता (membership) को लेकर जानकारी ली।

धारा 370 पर जागरुकता अभियान
पूनिया और गुर्जर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाई है। इसके बाद कई सियासी पार्टियां (political parties) और राजनेता (politicians) भ्रामक प्रचार में जुटी हैं। जबकि धारा 370 जम्मू-कश्मीर (jammu and kashmir) के लिए कलंक और विकास में बाधक थी। वहां की जनता इससे छटपटा रही थी। केंद्र सरकार (central govt) के उठाए गए कदम और विपक्षी पार्टियों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ भाजपा जागरुकता अभियान चलाएगी। पार्टी नेता, सदस्य, पदाधिकारी शहरी और ग्रामीण इलाकों में घर-घर जाकर लोगों को इसके लिए जागरुक करेंगे।

Published on:
06 Sept 2019 08:01 pm