31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कड़े सुरक्षा घेरे में अजमेर, तीन हैलिकॉप्टर के साथ इस अंदाज में पुष्कर आएंगे पीएम मोदी

www.patrika.com/ajmer-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sonam Ranawat

•

Updated: 1 Oct 2018, 1:05 PM IST

modi

modi

अजमेर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अजमेर में 6 अक्टूबर की सभा को लेकर सुरक्षा एजेन्सियों ने कायड़ विश्राम स्थली को सुरक्षा घेरे में ले लिया है। यहां आने जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। मेला क्षेत्र में जाट विश्राम स्थली के पिछवाड़े बाइपास रोड के पास स्थित जमीन पर अस्थायी हैलीपेड बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 6 अक्टूबर को प्रस्तावित पुष्कर यात्रा के मद्देनजर हैलीपेड पर तीन बड़े हैलीकॉप्टर उतारने की व्यवस्था की जा रही है। अब तक के तय कार्यक्रम के अनुसार मोदी ब्रह्मा मंदिर के पिछले दरवाजे से प्रवेश करके दर्शन करेंगे तथा 24 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन एन्ट्री प्लाजा का लोकार्पण भी कर सकते हैं।

सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता टी.एम. गोपालन ने बताया की जाट विश्राम स्थली के पिछवाड़े में मेला क्षेत्र में 150 गुणा 150 मीटर के भू-भाग पर हैलीपेड बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। सुरक्षा कारणों के चलते निर्धारित मापदंडों के अनुसार पक्का डामर का हैलीपेड बनाया जा रहा है। नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी विकास कुमावत ने बताया कि कस्बे में लावारिस भटकते जानवरों को पकडऩे के साथ साथ यात्रा के दौरान सफाई व अन्य व्यवस्थाएं की जा रही है।

सभास्थल में प्रवेश करेंगे।

गेट का होगा निर्धारण सभास्थल में प्रवेश के लिए प्रशासन ने प्रवेश द्वार तय किए है। वीवीआईपी, वीआईपी व मीडिया कर्मियों के लिए अलग प्रवेश द्वार होगा। वहीं कायड़ विश्राम स्थली के हिन्दुस्तान जिंक और राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए भी प्रवेश द्वार का निर्धारण किया है।


कमांडो किए तैनात

एसपी राजेश सिंह ने बताया कि प्रस्तावित सभा को लेकर विश्राम स्थली को सुरक्षा घेरे में लिया गया। जिला पुलिस के सशस्त्र गार्ड तैनात की गई है। विश्राम स्थली में आने-जाने वालों पर कड़ी निगरानी व पूछताछ के बाद प्रवेश दिया जा रहा है। वहीं जिला पुलिस की क्यूआरटी(क्वीक रेस्पोंस टीम) के कमांडो को तैनात किया गया है।

रात्रि गश्त व लगाए नाके

एसपी सिंह ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से जिले में रात्रि गश्त को बढ़ाया गया है। जिले व अजमेर शहर के प्रवेश मार्गो पर नाकाबंदी की गई है। शहर के थानाप्रभारियों को शहर में होटल, सराय व धर्मशाला की तलाशी लेने व संदिग्धो की धरपकड़ व पूछताछ के आदेश दिए गए हैं।

तैनात भारी जाब्ता-
सभा में सुरक्षा के लिहाज जयपुर मुख्यालय से अन्य जिले की पुलिस भी भेजी जाएगी। हालांकि पुलिस बल की संख्या पर पुलिस अफसरों ने जानकारी देने से इन्कार कर दिया। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस, आरएसी के जवान तैनात किए जाएंगे।

कार्यक्रम पर एक नजर

अब तक मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी का मेला क्षेत्र स्थित अस्थायी हैलीपेड से कार में बैठकर ब्रह्मा मंदिर दर्शन करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके बाद वे 24 करोड़ की लागत से बने एन्ट्री प्लाजा निर्माण का अवलोकन करेंगे।