अजमेर

सोशल मीडिया पर वायरल हुई खुले में पेशाब करते इस राज्यमंत्री की फोटो, आप भी जानें इस वायर फोटो का पूरा सच

www.patrika.com/ajmer-news

less than 1 minute read
Oct 08, 2018
bjp minister shambhu singh khetsar photo viral on social site
सोशल मीडिया पर वायरल हुई खुले में पेशाब करते इस राज्यमंत्री की फोटो, आप भी जानें इस वायर फोटो का पूरा सच

अजमेर. राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त राज्य बीज निगम के अध्यक्ष शंभू सिंह खेतासर का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें खेतासर एक दीवार पर पेशाब करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का पोस्टर भी लटक रहा है। यह फोटो अजमेर में 6 अक्टूबर को आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विजय संकल्प सभा के दौरान का है। सभा स्थल कायड़ विश्राम स्थली की दीवार के पास ही खेतासर को पेशाब करते हुए दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर इसी तस्वीर को लेकर प्रधानमंत्री की स्वच्छ भारत मिशन योजना पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

चुनावी वर्ष है, विपक्ष वाले कुछ भी हथकंडे अपना सकते हैं। लोगों को भ्रमित करने के लिए विपक्षी पार्टी कुछ भी हरकत कर सकती हैं। वैसे पोस्टर संबंधी मुझे कोई जानकारी नहीं है।
-शंभूसिंह खेतासर, राज्यमंत्री

Updated on:
08 Oct 2018 09:42 pm
Published on:
08 Oct 2018 09:02 pm