अजमेर

Brave Daughters: देश की बेटियां बहादुर, दुनिया में नहीं हैं किसी से कम

वे चाहें तो मेहनत कर कोई भी मुकाम हासिल कर सकती हैं। खासतौर पर पुलिस सेवा में महिलाओं को आगे बढऩा चाहिए।

2 min read
Sep 14, 2019
womens on top

बेटियां (daughters) अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। वे प्रतिरक्षा (armed forces), शिक्षा, (teachers) प्रशासनिक सेवा (administrative) और अन्य क्षेत्र में सफलता के नए आयाम छू रही हैं। इसमें नसीराबाद की शैफाली सांखला भी शामिल है। उनका पुलिस सेवा में निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुई हैं।

शैफाली ने शुरुआत से पुलिस सेवा (police service) में जाने की ठानी थी। उनके ससुराल पक्ष में कई लोग उच्च पदस्थ होने से उन्हें प्रेरणा मिली। उनके पति डॉ. लक्ष्मण सैनी जोबनेर स्थित भोजपुरा खुर्द में आयुष चिकित्सक हैं। डॉ. सैनी ने शैफाली को पुलिस सेवा में जाने के लिए प्रेरित किया। कड़ी मेहनत और योग्यता (eligibility) के बूते वह पुलिस निरीक्षक (CI) पद के लिए चयनित हो गई। उनके पिता ओमप्रकाश सांखला और मां मनोज देवी हैं। वे मौजूदा वक्त जयपुर में सांगानेर में तैनात हैं।

पुलिस सेवा में बढ़ें महिलाएं
शैफाली ने बताया कि कानून (law) और आमजन (peoples) की रक्षा उनका सर्वोपरी लक्ष्य है। खासतौर पर महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा (girls security) उनका प्रथम कत्र्तव्य है। उन्होंने कहा कि महिलाओं (womens) को स्वयं को कतई कमजोर नहीं समझना चाहिए। वे चाहें तो मेहनत कर कोई भी मुकाम हासिल कर सकती हैं। खासतौर पर पुलिस सेवा में महिलाओं को आगे बढऩा चाहिए।

देश की बेटियां है बहादुर
उन्होंने बताया कि देश की बेटियां (daughters)अब किसी से पीछे नहीं है। वे शिक्षक, प्रशासनिक सेवा, सेना (army), पायलट (pilot), कुलपति (vice chancellor), न्यायाधीश (judicial) सहित अन्य पदों पर आसीन रही हैं। भारत में महिलाएं प्रधानमंत्री (prime minister), राष्ट्रपति (president), राज्यपाल (governor) जैसे पद संभाल चुकी हैं। इसी कामयाबी ने उन्हें पुलिस सेवा में जाने के लिए प्रेरित किया है। उनके ससुराल और पीहर पक्ष से कई महिलाएं उच्च पदों पर कार्यरत हैं।

Published on:
14 Sept 2019 08:56 am
Also Read
View All