29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उस्मान के घर से एटीएस ने किए हथियार बरामद

बहुचर्चित फर्जी हथियार लाइसेंस मामला : एटीएस की कार्रवाई में आधा दर्जन बंदूक समेत 16 पाट्र्स बरामद, अजमेर पुलिस की मौजूदगी में कोर्ट के आदेश पर की गई कार्रवाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Manish Singh

•

Updated: 14 Sep 2019, 4:00 AM IST

उस्मान के घर से एटीएस ने किए हथियार बरामद

उस्मान के घर से एटीएस ने किए हथियार बरामद

अजमेर. जम्मू-कश्मीर से फर्जी हथियार लाइसेंस बनवाने में मास्टर माइंड मोहम्मद उस्मान के अजमेर स्थित आवास से जयपुर एटीएस ने करीब आधा दर्जन बंदूक समेत १६ आइटम बरामद किए हैं। जिन्हें क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस को सुपुर्दी पर सौंपा गया है। इससे पहले एटीएस ने उस्मान को प्रोडक्शन वारंट पर जयपुर जेल से गिरफ्तार किया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एटीएस) नीरज पाठक शुक्रवार शाम फर्जी हथियार लाइसेंस प्रकरण के मास्टर माइंड मोहम्मद उस्मान को कड़े सुरक्षा घेरे में अजमेर आनासागर लिंक रोड स्थित आवास पर लेकर पहुंचे। पुलिस उप अधीक्षक (उत्तर) प्रियंका, क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस की मौजूदगी में एटीएस ने मोहम्मद उस्मान के सीज मकान को खोला गया। एटीएस ने उस्मान की निशानदेही पर यहां से हथियार का जखीरा बरामद किया। दो घण्टे चली कार्रवाई में एटीएस ने ७-८ बंदूकें, नाल और बंदूक के पाट्र्स बरामद किए। देर शाम एटीएस उस्मान को जयपुर ले गई।

यह है मामला
अक्टूबर २०१७ में एटीएस तत्कालीन डीआईजी विकास कुमार ने मोहम्मद उस्मान के मकान में कार्रवाई अंजाम दी थी। यहां से एटीएस ने बड़ी संख्या में हथियार व फर्जी लाइसेंस बरामद किए। तत्कालीन क्रिश्चियन गंज थानाधिकारी विजेन्द्रसिंह गिल व एक मामला एटीएस ने दर्ज कराया। दोनों ही मामले की जांच एटीएस कर रही है। मामले में उस्मान के बेटे जुबेर को गिरफ्तार किया, जबकि वह फरार चल रहा था। एटीएस ने गत १९ अगस्त को मोहम्मद उस्मान को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया। एटीएस ने क्रिश्चियनगंज थाने में दर्ज प्रकरण में शुक्रवार को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर मकान से हथियार बरामद किए। कोर्ट ने क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस की मौजूदगी में मकान की तलाशी के आदेश दिए।

जम्मू-कश्मीर से बनाते थे फर्जी लाइसेंस
मोहम्मद उस्मान और उसका बेटा जुबेर अपने गिरोह के जरिए जम्मू कश्मीर से फर्जी दस्तावेज के दम पर बीएसएफ के जवानों के नाम से फर्जी लाइसेंस बनाने और उन पर हथियार चढ़ाकर बेचने का काम करते थे। एटीएस ने अक्टूबर २०१७ में गिरोह का पर्दाफाश कर जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, मध्यप्रदेश से ५३ लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ११८८ फर्जी लाइसेंस और ६७ हथियार बरामद कर चुकी है। इसमें उस्मान का बेटा जुबेर, मोहम्मद जफर खान, सुनील शर्मा, विशाल आहुजा, दीपक गुलाटी, नरेन्द्र कुमार बंटी, प्यारे मोहम्मद समेत कई शामिल है।