
बीसलपुर बांध के 6 गेटों से की जा रही पानी की निकासी।
अजमेर. जलग्रहण क्षेत्र सहित चित्तौडगढ़़ व भीलवाड़ा जिले में गुरुवार रात हुई तेज बारिश के बाद बनास नदी के उफान पर आने पर इस सीजन में पहली बार शुक्रवार को बीसलपुर बांध के छह गेट खोलकर पानी की निकासी की गई। बांध के315.50 आरएल मीटर तक भरने के बाद हर घंटे 96 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। बनास नदी अपने पूरे उफान पर है। त्रिवेणी का गेज भी शाम को 4.40 मीटर हो गया। डाई व खारी नदी से भी पानी की आवक जारी है।
सभी गेट खोलकर टेस्टिंग
बीसलपुर बांध के एईएन मनीष बंसल ने बताया कि अचानक ज्यादा पानी का आ जाए तो उसको लेकर परीक्षण के तहत शुक्रवार दोपहर बांध के सभी 12 गेटों को खोलकर पानी की निकासी की टेस्टिंग की गई। अचानक बांध के सारे गेट खुले देखकर वहां मौजूद लोगों में हडक़म्प मच गया। इस दौरान बांध के अचानक खुले गेट को देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे।
----------------
Published on:
14 Sep 2019, 5:01 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.