अजमेर

अजमेर से गए अमरनाथ यात्रियों की बस दुर्घटनाग्रस्त, 15 यात्री घायल

यूपी नंबर की बस से हुई भिड़ंत
less than 1 minute read
Jul 07, 2019
bus of amarnath yatris of ajmer accident in jk
अजमेर से गए अमरनाथ यात्रियों की बस दुर्घटनाग्रस्त, 15 यात्री घायल

शहर से अमरनाथ यात्रा पर गए यात्रियों की बस अनन्तनाग बालटाल में कांजीकुण्ड एरिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दो बसों की भिड़ंत में 15 यात्री घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर ढाई बजे अनंतनाग बालटाल अप कानवाई के तुलकुल कांजीकुण्ड एरिया में अजमेर नम्बर की अमरनाथ यात्रियों की बस सामने से आ रही यूपी की बस से भिड़ंत हो गई। अजमेर नम्बर की बस में सवार 15 यात्रियों के चोट लगी है, जबकि बस का सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। घायलों में अजमेर के ओमप्रकाश पुत्र तुलीसाराम, किशनराम पुत्र नाथूराम, सोनीदेवी पत्नी रघुनाथ, मरिन्दर सिंह पुत्र शंकरसिंह, विजयकुमार पुत्र हिम्मत सिंह, नन्दलाल पुत्र रामकरण, गायत्री देवी पत्नी रोशनलाल, कैलाशी देवी पत्नी बुधराज प्रजापति, लीलादेवी पत्नी रामलाल, रघुनाथ माली पुत्र दामोदर, अलवर निवासी शिवराज पुत्र लालचन्द, रामूदेवी पत्नी नारायण माली, देवकरण पुत्र हीरा माली, अलवर निवासी गंगाराम पुत्र छोगा माली, सजनी देवी पत्नी देवकरण माली शामिल हैं। हालांकि हादसे के संबंध में जिला पुलिस व प्रशासन को कोई सूचना नहीं मिली।

Published on:
07 Jul 2019 03:58 pm