अजमेर

CBSE: अंक गणना के लिए कीजिए ऑनलाइन आवेदन

CBSE: पूरक परीक्षा में भी बारहवीं और दसवीं के विद्यार्थियों को अंकों की गणना और जंची हुई उत्तर कॉपी की प्रति लेने की सुविधा देता है।

2 min read
Jul 23, 2019
cbse supplementary exam

अजमेर

सीबीएसई (cbse) की बारहवीं की पूरक परीक्षा (Supplementary Exam)-2019 में शामिल विद्यार्थी अंक गणना के लिए सोमवार से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। यह सुविधा उन्हें 24 जुलाई तक मिलेगी।

ये भी पढ़ें

Affiliation Camp: कुलपति के साथ ड्रीम प्लान भी भूल गई यह यूनिवर्सिटी

सीबीएसई मुख्य के अलावा पूरक परीक्षा में भी बारहवीं (12th class)और दसवीं (10th class) के विद्यार्थियों को अंकों की गणना (re totaling) और जंची हुई उत्तर कॉपी (checked copy) की प्रति लेने की सुविधा देता है। इसके तहत बारहवीं के विद्यार्थी अंक गणना, जंची हुई उत्तर कॉपी की प्रति और पुनर्मूल्यांकन (re valuation) करा सकेंगे। परीक्षा नियंत्रक (exam controller) डॉ. संयम भारद्वाज के मुताबिक अंकों की गणना के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 जुलाई तक किए जा सकेंगे। विद्यार्थियों को 500 रुपए प्रति विषय फीस (fees) देनी होगी।


जंची हुई कॉपी की प्रति के आवेदन 1 से

अंकों की गणना के लिए आवेदन (application)करने वाले विद्यार्थी की जंची की उत्तर कॉपी की प्रति के आवेदन 1 और 2 अगस्त तक कर सकेंगे। अंक गणना और जंची हुई उत्तर कॉपी की प्रति के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थी पुनर्मूल्यांकन भी करा सकेंगे। इसके लिए 5 और 6 अगस्त को ऑनलाइन आवेदन (online form) किए जा सकेंगे।

बारहवीं का सप्लीमेंट्री परीक्षा परिणाम जारी

सीबीएसई ने बारहवीं का सप्लीमेंट्री परीक्षा परिणाम (result) जारी कर दिया है। विद्यार्थी बोर्ड की वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं।अजमेर रीजन (ajmer region) में इस बार बारहवीं में 11 हजार 117 विद्यार्थियों के सप्लीमेंट्री आई थी। इनमें 7385 छात्र और 3732 छात्राएं हैं। बारहवीं के कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय के सभी विषयों की परीक्षा 2 जुलाई को हुई थी। इनका परिणाम को जारी कर दिया है। इसी तरह दसवीं में 8256 विद्यार्थियों को सप्लीमेंट्री (supplemaentary) के योग्य माना गया है। इनमें 6062 छात्र और 2194 छात्राएं हैं। इनका परिणाम भी जल्द जारी किया जाएगा। मालूम हो कि अजमेर के अलावा दिल्ली, चेन्नई, पंचकुला, इलाहाबाद, देहरादून, पटना, भुवनेश्वर, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम रीजन में भी विद्यार्थी सप्लीमेंट्री परीक्षा में बैठे थे।

ये भी पढ़ें

cbse exam: सालाना परीक्षा फार्म भरवाने की तैयारी
Published on:
23 Jul 2019 07:14 am
Also Read
View All