29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CBSE 12th results 2019 : 85 फीसदी रहा अजमेर रीजन का परिणाम

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई), नई दिल्ली द्वारा गुरुवार को घोषित बारहवीं कक्षा के परिणामों में राजस्थान स्थित अजमेर रीजन का परीक्षा परिणाम 85 फीसदी रहा है, जिसमें एक बार फिर लडक़ों से लड़कियों ने बाजी मारने में सफलता प्राप्त की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jameel Ahmed Khan

•

Updated: 2 May 2019, 6:30 PM IST

Ajmer Region CBSE Class 12th Result

Ajmer Region CBSE Result 2019

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई), नई दिल्ली द्वारा गुरुवार को घोषित बारहवीं कक्षा के परिणामों में राजस्थान स्थित अजमेर रीजन का परीक्षा परिणाम 85 फीसदी रहा है, जिसमें एक बार फिर लडक़ों से लड़कियों ने बाजी मारने में सफलता प्राप्त की है। बोर्ड के सूत्रों के अनुसार, अजमेर रीजन के अधीन तीन राज्य राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात तथा केंद्रीय शासित प्रदेश दादर नगर हवेली शामिल हैं। रीजन के तहत कुल 1877 स्कूलों के डेढ़ लाख से अंदर बच्चों ने परीक्षाएं दी तथा परीक्षाओं के लिए 784 परीक्षा केंद्र गठित किए गए थे। स्कूलों को चार श्रेणी में विभाजित किया गया था जिनमें सरकारी स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय तथा निजी विद्यालय शामिल थे।

इस परिणाम में छात्राओं ने करीब 83 प्रतिशत तो छात्रों ने 82 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इन सभी स्कूलों का परीक्षा परिणाम भी अलग अलग औसतन पर बैठा है। जहां तक सरकारी स्कूलों का सवाल है तो उनके परिणाम 80.06 प्रतिशत, निजी स्कूलों के 84.04 प्रतिशत रहे है, केंद्रीय विद्यालय 97.04, नवोदय विद्यालय भी 97.04 प्रतिशत रहे। कुल औसतन परिणाम 85 प्रतिशत सामने आया है जो गत वर्ष की तुलना में एक प्रतिशत कम है। गत वर्ष एक लाख 36 हजार से ज्यादा बच्चों ने अजमेर रीजन में परीक्षा दी थी और इस वर्ष 8000 अधिक यानी एक लाख 44 हजार बच्चों ने परीक्षा दी।

सूत्रों के अनुसार यह पहला मौका है कि जब 28 दिनों के भीतर ही परिणाम घोषित कर दिया गया है। बोर्ड की अंतिम परीक्षा चार अप्रेल को संपन्न हुई थी और दो मई को परीक्षा परिणाम घोषित कर बोर्ड ने अपनी कार्यक्षमता का परिचय दिया है। इसके पीछे बोर्ड का मकसद अगली कक्षाओं में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को बोर्ड की अंक तालिका समय पर उपलब्ध कराना है।