अजमेर

CBSE: स्टूडेंट्स हो जाएं तैयार, 2020 की शुरुआत होगी प्रेक्टिकल से

यह प्रायोगिक परीक्षा 7 फरवरी तक कराई जाएंगी। इसको लेकर बोर्ड निर्देश जारी कर दिए हैं।
2 min read
• •
Updated: 31 Dec 2019, 9:29 AM IST
cbse practical
cbse practical

अजमेर. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (cbse) प्रायोगिक और वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी में जुट गया है। प्रायोगिक परीक्षा (practical exam) अगले वर्ष बुधवार से शुरू होंगी। यह 7 फरवरी तक कराई जाएंगी। इसको लेकर बोर्ड निर्देश जारी कर दिए हैं।

बोर्ड के अजमेर, नई दिल्ली, पंचकुला, गुवाहाटी, इलाहाबाद, देहरादून, पटना, भुवनेश्वर, चेन्नई, तिरुवंतपुरम बेंगलूरू, चंडीगढ़, भोपाल, नोएडा, पुणे एवं दिल्ली वेस्ट रीजन में दसवीं और बारहवीं के 32 लाख से ज्यादा नियमित (regular) और स्वयंपाठी (private) विद्यार्थी 2020 की वार्षिक परीक्षा देंगे। इनके ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने का काम पूरा हो चुका है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज के अनुसार प्रायोगिक परीक्षा 1 जनवरी से 7 जनवरी के बीच होंगी।

यह करना होगा स्कूल को
-प्रायोगिक परीक्षा के तत्काल अपलोड करने होंगे अंक-परीक्षा और प्रोजेक्ट का कार्य संबंधित स्कूल में

-बोर्ड के पर्यवेक्षक/परीक्षक की निगरानी में होगी प्रायोगिक परीक्षा-बोर्ड के एप पर प्रायोगिक परीक्षा की समूह फोटो करनी होगी अपलोड
-बैच नंबर, कुल पंजीकृत विद्यार्थियों की सूचना करनी होगी अपलोड

-आंतरिक और बाह्य पर्यवेक्षक होंगे नियुक्त

कोहरे की कैद में सूरज, बर्फीली ठंड ने जकड़ा अजमेर को

प्रदेश में लगातार पड़ रही सर्दी ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। जोबनेर, नौगांवा, फतेहपुर और माउन्ट आबू में पारा जमाव बिंदू के नीचे पहुंच चुका है। बीते साल के अंतिम दिन यानि मंगलवार को अजमेर में आसमान से जमीन तक सिर्फ कोहरा ही कोहरा नजर आया। बर्फीली हवा और सर्दी ने हाड़ कंपकंपा दिए। सूरज नहीं निकलने से धूप नसीब नहीं हुई है

अल सुबह से ही शीतलहर के चलते लोगों की धूजणी शुरू हो गई। आसमान से जमीन तक कोहरा छाया रहा। पेड़-पौधों, वाहनों पर गहरी ओस दिखाई दी। कोहरे के कारण सूरज के दर्शन भी नहीं हुए। लोग गुनगुनी धूप को तरस गए। अजमेर सहित जिले के पुष्कर, किशनगढ़, ब्यावर में भी मौसम का यही हाल रहा।

Published on: