अजमेर

Cbse Result: सीबीएसई की बकाया परीक्षा और नतीजों पर सबकी नजर

देश के कई संस्थानों में होंगे प्रवेश।
less than 1 minute read
Apr 26, 2020
cbse results
cbse results

अजमेर.

सीबीएसई की बकाया परीक्षाओं और नतीजों पर सबकी नजरें टिकी हैं। लॉकडाउन के चलते दसवीं-बारहवीं की परीक्षाएं कराना फिलहाल संभव नहीं है। परीक्षाएं होने के बाद ही परिणाम निकालने संभव होंगे।

बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 15 फरवरी को शुरू हुई थीं। 18 मार्च तक दसवीं कक्षा के अधिकांश विषयों के पेपर हो गए थे। जबकि बारहवीं के विषयवार कई पेपर बाकी हैं। यह बची हुई परीक्षाएं अब लॉकडाउन खुलने या मानव संसाधन विकास मंत्रालय की विशेष अनुमति से ही कराई जा सकती हैं।

अटका है मूल्यांकन कार्य

दसवीं और बारहवीं की विषयवार परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हुई थीं। बोर्ड मार्च में विषयवार परीक्षाएं होने के साथ ही मूल्यांकन करा रहा था। अब मूल्यांकन कार्य भी लॉकडाउन के कारण स्थगित किया गया है। कॉपियों की जांच पर 3 मई के बाद ही फैसला लिया जा सकेगा। इस बाद 32 लाख विद्यार्थी बोर्ड परीक्षाओं में पंजीकृत हैं।

यूं अहम हैं सीबीएसई के परिणाम
-केंद्रीय विश्वविद्यालयों में होते हैं यूजी कोर्स में दाखिले
-राज्य स्तरीय विश्वविद्यालयों-कालेज में होते हैं दाखिले
-जेईई एडवांस, जेईई मेन और नीट में बैठते हैं विद्यार्थी
-दुनिया के विभिन्न संस्थानों में प्रवेश लेते हैं सीबीएसई के विद्यार्थी
-राज्यों के माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तुलना में त्वरित नतीजे

Updated on:
26 Apr 2020 08:51 am
Published on:
26 Apr 2020 08:51 am