अजमेर

CBSE: स्कूल 31 जुलाई तक भर सकेंगे सम्बद्धता आवेदन

कोरोना संक्रमण के चलते सीबीएसई ने बढ़ाई तिथि।

2 min read
Jun 30, 2020
cbse affiliation

अजमेर.

कोरोना वायरस संक्रमण के चलते सीबीएसई ने सम्बद्धता तिथि बढ़ा दी है। स्कूल अब 31 जुलाई तक सम्बद्धता के लिए आवेदन कर सकेंगे।

सीबीएसई प्रतिवर्ष नई अथवा अस्थाई मान्यता प्राप्त स्कूल से सम्बद्धता आवेदन लेता है। यह स्कूल बोर्ड की निर्धारित फीस देकर ऑनलाइन आवेदन करते हैं। बोर्ड की टीम इनका निरीक्षण कर सम्बद्धता के लिए अनुशंषा करती है। बोर्ड एक या दो सत्र की की एकमुश्त सम्बद्धता देता है। बोर्ड सचिव अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि इस साल जिन स्कूल को 2021-22 की सम्बद्धता लेनी है, वे 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन भर सकेंगे। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते बोर्ड ने आवेदन तिथि बढ़ाई गई है। पहले यह तिथि 30 जून तक थी।

सीबीएसई: परिणाम की तैयारी में जुटे सभी रीजन

अजमेर. सीबीएसई दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं के नतीजों की तैयारियों में जुट गया है। देश के सभी रीजन में दसवीं की कॉपियों का मूल्यांकन अंतिम चरण में है। जबकि बारहवीं की बकाया परीक्षाओं में आंतरिक मूल्यांकन में मिले श्रेष्ठ अंक को लिया जाएगा।
सीबीएसई की बारहवीं के 29 विषयों और केवल दिल्ली रीजन में दसवीं के कुछ विषयों के पेपर 1 से 15 जुलाई तक होनी थीं। सुप्रीम कोर्ट में लगी याचिका के बाद दसवीं-बारहवीं की परीक्षाएं स्थगित की गई हैं। देस में 30 लाख 96 हजार 771 विद्यार्थी परीक्षाओं के लिए पंजीकृत हैं।

रीजन जुटे परिणाम तैयार करने में

अजमेर, नई दिल्ली, प्रयागराज, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, देहरादून, पंचकुला, गुवाहाटी, पटना, भुवनेश्वर, बेंगलूरू, चंडीगढ़, भोपाल, नोएडा, पुणे एवं दिल्ली वेस्ट रीजन में दसवीं की कॉपियों की जांच हो चुकी है। अब बारहवीं के बकाया पेपर में आंतरिक मूल्यांकन के अंक दिए जाने हैं। शनिवार-रविवार को भी आवश्यक स्टाफ को बुलाकर कामकाज कराया जा रहा है। ताकि 15 जुलाई तक नतीजे घोषित किए जा सकें।

Published on:
30 Jun 2020 07:31 am
Also Read
View All