8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Marriages: इधर कोरोना वायरस, उधर भड़ल्या नवमी पर अबूझ सावा

कोरोना संक्रमण और सरकार की पाबंदियों के चलते गाजे-बाजे से बारात निकालने, बड़े सामूहिक भोज पर प्रतिबंध है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 29 Jun 2020, 7:07 AM IST

marriages on Bhadyla navami

marriages on Bhadyla navami

अजमेर.

भड़ल्या नवमी का अबूझ सावा सोमवार को होगा। जिले और शहर में कई वैवाहिक कार्यक्रम होंगे। कोरोना संक्रमण और सरकार की पाबंदियों के चलते गाजे-बाजे से बारात निकालने, बड़े सामूहिक भोज पर प्रतिबंध है। इसके चलते लोगों को 50 मेहमानों और सीमित संसाधनों में कार्यक्रम करने होंगे।

14 जनवरी को मकर संक्रांति से वैवाहिक और अन्य कार्यक्रमों की शुरुआत हुई थी। भड़ल्या नवमी यानि सोमवार तक लोग वैवाहिक कार्यक्रम कर सकेंगे। इसके बाद 1 जुलाई से देवशयन करेंगे। इस दौरान विवाह, गृह प्रवेश और अन्य शुभ कार्य वर्जित रहेंगे।

विवाह का अबूझ मुर्हूत
हिंदू मान्यताओं के अनुसार कार्तिक एकादशी, आखातीज, बसंत पंचमी की तरह भड़ल्या नवमी विवाह का अबूझ मुर्हुत माना जाता है। इन मुर्हूत पर पूरे देश में सैकड़ों वैवाहिक कार्यक्रम होते हैं। इस बार कोरोना संक्रमण के चलते सरकार ने कई पाबंदियां लगाई हैं।

1 जुलाई से देवशयन
धार्मिक मान्यता के अनुसार 1 जुलाई से देवशयन करेंगे। इस बार अधिक मास के चलते यह अवधि पांच महीने की होगी। इस अवधि में कोई भी विवाह, गृह प्रवेश, नव कारोबार और अन्य कार्यक्रम नहीं होंगे। कार्तिक माह में देवउठनी एकादशी से वापस शुभ कार्य प्रारंभ होंगे।

रखना होगा यह ध्यान
-सार्वजनिक सड़कों-गलियों में बारात निकालने पर रोक
-विवाह कार्यक्रम में नहीं बुला सकते 50 से ज्यादा मेहमान
-बड़े सामूहिक भोज/समारोह पर रोक
-बारात के साथ बैंड-बाजे, लाइट और अन्य बुलाने पर प्रतिबंध
-लोगों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी
-कार्यक्रम में शामिल लोगों का मास्क पहनना जरूरी
-समारोह स्थल पर सेनेटाइजर की व्यवस्था


पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए खदेड़ा एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को

अजमेर. लगातार पेट्रोल-डीजल दाम बढ़ोतरी के खिलाफ एनएसयूआई की नाराजगी फूटी। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं, छात्रसंघ कार्यकर्ताओं ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय चौराहे पर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने लाठियां फटकार कर छात्रों को खदेड़ा।

केंद्र सरकार के पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ाने के खिलाफ एनएसयूआई जिलाध्यक्ष नवीन सोनी के नेतत्व में कार्यकर्ता और छात्र रैली के रूप में सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय चौराहा पहुंचे। छात्र नीरज वैष्णव को महंगाई रूपी स्वांग बनकर मुकुट और काले कपड़े धारण किए। कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया।